फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recruitment of firman in mohali

सालों बाद फायरमैन की भर्ती शुरू, योग्यता 12वीं पास

Thu, 09 Jul 2015 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 09 Jul 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
recruitment of firman in mohali

कई सालों से मुलाजिमों की कमी का सामना कर रहे फायर ब्रिगेड विभाग को आखिर प्रशासन ने आक्सीजन दे दी है। फायर ब्रिगेड में आउटसोसर्सिंग के जरिए 20 मुलाजिम भर्ती किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन फिजिकल राउंड हुआ। वहीं, अब दस्तावेजों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि इस महीने भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड में 2009 से पहले ही रेगुलर भर्ती हुई थी। इसके बाद कई बार निगम की तरफ से भर्ती प्रक्रिया की गई। लेकिन, हर बार भर्ती प्रक्रिया पर पक्षपात के आरोप लगे। विजिलेंस जांच तक हुई। इसके बाद इसको कैंसिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार नगर निगम ने विवादों से बचने के लिए चंडीगढ की आउटसोर्सिंग कंपनी ए टू जेड के माध्यम से फायरमैनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। भर्ती एक साल के लिए की जा रही है। इस दौरान चुने जाने वाले मुलाजिमों को सरकारी रेटों पर भुगतान किया जाएगा।

साठ किलो वजन नहीं उठा पाए कई युवा

recruitment of firman in mohali

भर्ती के लिए फिजिकल राउंड सेक्टर-68 स्थित नगर निगम भवन के सामने स्थित ग्राउंड में हुआ। इस दौरान फायरमैन की भर्ती के लिए आए युवकों की पहले शारीरिक मापदंड हुए। इसके बाद आवेदकों को 60 किलो की बोरी लेकर सौ गज भागना था।

लेकिन, कई युवक भागना तो दूर वजन तक नहीं उठा पाए। इसके बाद सीढ़ी को उठाने का राउंड हुआ। इसके बाद रस्से वाला राउंड हुआ। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं रखी गई है, पर जो फिजिकल राउंड पास कर पाए है। उनमें कई केवल दसवीं पास हैं।

उपकरण हाईटेक, नहीं थे फायरमैन
जानकारी के मुताबिक, मोहाली फायर ब्रिगेड पूरी तरह हाईटेक है। फायर ब्रिगेड के पास हाइड्रोलिक लैडर से एक से एक रेसक्यू टेंडर और वाटर लांचर हैं। इसके अलावा जीप, बाइक व अन्य उपकरण भी हैं।

लेकिन, मुलाजिम केवल 22 थे। इनमें फायरमैन से लेकर अफसर हैं। विपरीत स्थिति में यह सारे मिलकर काम करते है। लेकिन, कई बार स्थिति काफी विपरीत हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed