{"_id":"5d6d58288ebc3e93bc1984d9","slug":"recruitment-in-government-jobs-soon-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में युवाओं के लिए अच्छी खबर, एक लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में युवाओं के लिए अच्छी खबर, एक लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती जल्द
Tue, 03 Sep 2019 12:22 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती शुरू करने वाली है। इसके लिए सभी विभागों में रिक्त पदों का डाटा तैयार किया जा रहा है। पंजाब भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चन्नी ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से 9 से 30 सितंबर तक पांचवां मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत राज्य में 82 स्थानों पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इनमें सबसे बड़ा मेला 18 सितंबर को आईएसबी मोहाली में आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 25 बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा 3-9 लाख रुपये के पैकेज वाली 800 नौकरियां मुहैया कराई जाएंगी। इन मेलों में प्रदेश के 2.10 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं एक लाख नौजवानों को खुद के काम के लिए कर्ज की सुविधा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन रोजगार मेलों में नौकरी के लिए सेलेक्ट होने वाले नौजवानों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 5 अक्तूबर को रोपड़ में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन