फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt announced recruitment for 2424 posts of Assistant Professors College Cadre

Haryana: साढ़े सात साल बाद सहायक प्रोफेसरों के 2424 पदों पर निकली भर्तियां, 26 विषयों के लिए होंगे भर्ती

Sat, 03 Aug 2024 06:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2024 06:26 AM IST
सार

हरियाणा में कॉलेजों में शिक्षकों की 3800 से ज्यादा पोस्टें खाली हैं। शिक्षकों की भर्तियां नहीं होने से विद्यार्थियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। भर्तियां नहीं होने से संभावित उम्मीदवार भी ओवरएज हो रहे थे। हरियाणा सरकार ने इससे पहले 2017 में भर्तियां निकाली थीं।

विज्ञापन
Haryana govt announced recruitment for 2424 posts of Assistant Professors College Cadre
posts of Assistant Professors - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा सरकार ने साढ़े सात साल के लंबे इंतजार के बाद सहायक प्रोफेसरों (कॉलेज कैडर) के 2424 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
विज्ञापन


हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर अभ्यार्थियों से इसके लिए आवेदन मांगे हैं। सात अगस्त से आवेदन किए जा सकेंगे। कुल 2424 पदों में 1,273 पद सामान्य वर्ग, 429 एससी, 361 बीसी(ए), 137 बीसी(बी) और 224 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। मैट्रिक स्तर तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान भी आवश्यक है। आवेदक राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास या फिर यूजीसी नियमों के अनुसार पीएचडी डिग्री धारक होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 साल तक की छूट रहेगी।
विज्ञापन


कॉलेजों में शिक्षकों की 3800 से ज्यादा पोस्टें खाली हैं। शिक्षकों की भर्तियां नहीं होने से विद्यार्थियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। भर्तियां नहीं होने से संभावित उम्मीदवार भी ओवरएज हो रहे थे। हरियाणा सरकार ने इससे पहले 2017 में भर्तियां निकाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगेटिव मार्किंग भी

अभ्यर्थियों का 100 नंबर का आब्जेक्टिव टेस्ट होगा। दो घंटे के इस टेस्ट में निगेटिव मार्किंग भी होगी। यदि अभ्यर्थी ने कोई भी कॉलम नहीं भरा तब उसके निगेटिव मार्किंग होगी। इसके साथ ही यदि कोई अभ्यर्थी 10 फीसदी से अधिक प्रश्नों को खाली छोड़ देता है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। उसके बाद सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 87.5 का होगा और इंटरव्यू 12.5 नंबर का होगा।

इंग्लिश : 613
जियोग्राफी : 316
गणित : 163
हिंदी : 139
कॉमर्स : 153
फिजिकल एजुकेशन : 126
केमिस्ट्री : 123
इतिहास : 123
बॉटनी : 98
फिजिक्स : 96
जूलॉजी : 91
साइकोलॉजी : 85
पॉलिटिकल साइंस : 81
कंप्यूटर साइंस : 47
इकोनॉमिक्स : 43
होम साइंस : 28
पंजाबी : 24
डिफेंस स्ट्डीज : 23
संस्कृत : 12
मास कम्युनिकेशन : 8
म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल : 8
पर्यावरण विज्ञान : 7
फाइन आर्ट्स : 7
म्यूजिक वोकल : 6
फिलॉसफी : 3
टूरिज्म : 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed