फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment exam for 5,994 posts of ETT cadre today

Chandigarh News: ईटीटी काडर के 5,994 पदों पर भर्ती परीक्षा आज

Sat, 27 Jul 2024 08:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Recruitment exam for 5,994 posts of ETT cadre today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग में ईटीटी काडर के 5,994 पदों के लिए भर्ती परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस परीक्षा में कुल 19,832 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। इन उम्मीदवारों के लिए मोहाली और चंडीगढ़ में कुल 56 सेंटर बनाए गए हैं। इस परीक्षा संबंधी सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। बीते दिनों हाईकोर्ट ने पंजाब में ईटीटी शिक्षकों के 5994 पदों पर की जा रही भर्ती पर लगी रोक हटाते हुए पंजाब सरकार को भर्ती आगे बढ़ाने की अनुमति दी थी।


हाईकोर्ट ने पंजाबी भाषा परीक्षा को सिलेबस के आधार पर रद्द करते हुए कहा कि इस परीक्षा में पंजाब और पंजाबियत क्योंं शामिल की गई। हाईकोर्ट ने सभी आवेदकों के लिए तीन माह मे परीक्षा आयोजित करने का और फिर 6 माह में भर्ती पूरी करने का पंजाब सरकार को आदेश दिया था। पंजाब सरकार ने 12 अक्टूबर, 2022 को ईटीटी के 5994 पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। 28 अक्टूबर 2022 को पंजाब सरकार ने पंजाब सिविल सर्विस नियम को अधिसूचित किया था। इसके तहत पंजाबी की अतिरिक्त परीक्षा को ग्रुप सी की सभी सरकारी नौकरी के लिए अनिवार्य कर दिया गया था। अधिसूचना जारी करते हुए आरक्षित वर्ग को कोई छूट नहीं दी गई। इसके बाद 1 दिसंबर 2022 को एक शुद्धि पत्र जारी किया, जिसके तहत 12 अक्टूबर को ईटीटी के 5994 पद भरने के लिए जारी विज्ञापन पर भी इसे लागू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed