{"_id":"6068d4348ebc3ec8be55667e","slug":"record-4203-injected-vaccine-in-the-city-chandigarh-news-pkl4092056179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रिकॉर्ड 4203 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रिकॉर्ड 4203 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में शनिवार को रिकॉर्ड 4203 लोगों को टीका लगाया गया। शहर में बनाए गए 55 टीकाकरण केंद्रों पर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लाभार्थियों के आने का क्रम जारी रहा। सेक्टर-45 सिविल और मनीमाजरा सिविल अस्पताल में सबसे ज्यादा क्रमश: 177 और 167 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।
283 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली वह 158 को दूसरी खुराक लगाई गई। अग्रिम पंक्ति के 102 कर्मचारियों को पहली व 282 को दूसरी खुराक लगाई गई। 45 से 60 साल के बीच के 2419 लाभार्थियों ने पहली खुराक लगवाई। वहीं, 45 से 60 साल के बीच के गंभीर रूप से बीमार 26 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई, जबकि 60 साल से ऊपर के 802 लोगों ने पहली और 131 ने दूसरी खुराक लगवाई।
लाभार्थियों के उत्साह को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को अवकाश के दिन भी सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों में सत्र संचालित करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। टीकाकरण ही एकमात्र हथियार है। जल्द से जल्द टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित करें। इसके अलावा मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है।