फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebellion in woman congress, Resignation threat

महिला कांग्रेस में बगावत, इस्तीफे की धमकी

Mon, 22 Sep 2014 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Mon, 22 Sep 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
rebellion in woman congress, Resignation threat

कांग्रेस से निष्कासित किट्टू ग्रेवाल को पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान बनाने की घोषणा से पार्टी में बवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश की महिला कांग्रेस की लीडरों ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं और साफ कहा है कि अगर किट्टू को प्रधान रखा गया तो वह सामूहिक तौर पर इस्तीफा देंगी।

महिला कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप ने राष्ट्रीय अध्यक्षा शोभा ओझा, एआईसीसी के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी और महासचिव शकील अहमद से मुलाकात के लिए दिल्ली का रुख कर लिया है और तब तक दिल्ली में डेरा डालने की घोषणा की है, जब तक ग्रेवाल की नियुक्ति की घोषणा वापस नहीं की जाती। ग्रेवाल को 2012 में कांग्रेस का विरोध करने के कारण छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बैठक कर रोष जताया

rebellion in woman congress, Resignation threat

प्रदेश महिला कांग्रेस की वाइस प्रधान हरसिमरतजीत कौर, उपाध्यक्ष कृष्णा मित्तू, पिंकी भाटिया, लुधियाना की प्रधान आशा गर्ग, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव शशि सूद, वाइस प्रधान पंजाब ऊषा मल्होत्रा, प्रदेश महासचिव कुसुम, सुखचैन बस्सी, महासचिव लिल्ली, महासचिव सुषमा गौतम, वाइस प्रधान सपिंदर कौर, जिला कपूरथला की प्रधान मंदीप समेत प्रदेश की कई पदाधिकारियों ने सोमवार को जालंधर में बैठक की।

उन्होंने इस बात पर रोष जताया कि दिल्ली से पैराशूट के जरिए महिला कांग्रेस की प्रधान के तौर पर किट्टू ग्रेवाल की नियुक्ति कर दी गई है।

हरसिमरत कौर ने कहा कि किट्टू ग्रेवाल ने 2012 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उसने कांग्रेसी उम्मीदवार सतनाम कैंथ की बगावत की थी। किट्टू को तब 429 वोट ही पड़े थे। कांग्रेसी उम्मीदवारों का विरोध करने पर किट्टू को छह साल के लिए कांग्रेस से निकाल दिया गया था।

पूरी महिला कांग्रेस को झटका

rebellion in woman congress, Resignation threat

अब पूरी महिला कांग्रेस को झटका लगा है, जब यह सूचना आई कि किट्टू ग्रेवाल को प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रधान नियुक्त कर दिया गया है। हरसिमरत कौर ने कहा कि किट्टू ग्रेवाल को कब किसने और कहां पर कांग्रेस में शामिल किया।

यह एक साजिश रची गई है, जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व प्रधान डॉ. मालती थापर भी शामिल हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस की तमाम नेताओं ने कहा कि देश में कांग्रेस 44 सीटों पर सिमट गई है और अगर यही सिलसिला रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस 20 सीटों पर अटक जाएगी।

हरसिमरत कौर ने कहा कि इस मामले की जानकारी राहुल गांधी, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रधान शोभा ओझा समेत सारी नेशनल लीडरशिप को भेज दी गई है। अगर हाईकमान न सुधरा तो सारी स्टेट लीडरशिप इस्तीफा दे देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed