फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rebellion in Haryana Congress

मतगणना से पहले ही हरियाणा कांग्रेस में घमासान

Fri, 18 Apr 2014 11:44 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Apr 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
Rebellion in Haryana Congress
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही हरियाणा कांग्रेस में घमासान तेज होता जा रहा है। अंबाला के कांग्रेस उम्मीदवार राज कुमार वाल्मीकि द्वारा सैलजा समर्थकों की शिकायत किए जाने के बाद अब फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रिश्तेदारों और करीबियों के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखित शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों और करीबियों ने उन्हें हराने की कोशिश की है।
विज्ञापन


अवतार भड़ाना ने वीरवार को फोन पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी जितने भी लोग थे, उनमें से 99 फीसदी लोगों ने उनके खिलाफ और भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
विज्ञापन


भड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री के रिश्तेदार, एक विधायक, जिला और कई खंड प्रधान, दो पूर्व विधायक, कुछ चेयरमैन उन्हें हराने के लिए जुटे रहे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को भेजी शिकायत में करीब 50 लोगों के नाम लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भड़ाना ने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव में भी इन नेताओं ने उनकी (भड़ाना) शिकायत की थी। तब भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अगर इस बार भी कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा चुनाव में हरियाणा कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।

उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि जिन्होंने मुख्यमंत्री के नजदीकी होने का फायदा उठाया, सीएलयू कराए और अन्य लाभ लिए, उन्होंने ही कांग्रेस को हराने का काम किया। भड़ाना ने दावा किया कि इसके बावजूद वे फरीदाबाद में 30,000 से ज्यादा मतों के अंतर से जीतेंगे।

करनाल और हिसार के उम्मीदवार बाद में खोलेंगे राज
करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि उनके चुनाव प्रचार में कुछ कांग्रेस नेताओं ने भाग नहीं लिया मगर वे चुनाव परिणाम के बाद ही उनका खुलासा करेंगे।

हिसार के कांग्रेस उम्मीदवार प्रो. संपत सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वे किसी की भी शिकायत नहीं करेंगे क्योंकि किसी के खिलाफ कांग्रेस में कार्रवाई नहीं होती है।

प्रदेश अध्यक्ष करेंगे कार्रवाई: सीएम हुड्डा
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को पूछने पर कहा कि जिनके खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं, उनके खिलाफ हरियाणा कांग्रेेस अध्यक्ष अशोक तंवर ही कार्रवाई करेंगे।

सीएम ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस सारी दस सीटें जीतेगी। चुनाव बहुत अच्छा हुआ है। प्रो. संपत सिंह के हार स्वीकार करने पर सीएम ने कहा कि संपत सिंह बेहतर जानते होंगे क्योंकि चुनाव उन्होंने लड़ा है।


कमल नहीं, मैंने गुलाब का फूल लगाया था: मुलाना

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने अंबाला के प्रत्याशी राज कुमार वाल्मीकि के बयान को गलत बताते हुए दावा किया कि जब वे कालका जनसभा में पहुंचे थे तब किसी कार्यकर्ता ने उनकी जेब पर गुलाब का फूल लगा दिया था। यह गुलाब का फूल कुछ समय तक उनकी जेब पर लगा रहा।

उन्होंने कहा कि वाल्मीकि का यह कहना कि उन्होंने कमल का फूल लगाया था, गलत है। मुलाना ने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के निशान कमल का फूल कैसे लगा सकते थे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed