फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rebellion in aap before punjab assembly election, sucha singh will meet to arvind kejriwal

'आप' की बगावत पहुंचेगी केजरीवाल के दरबार, नेताओं के सख्त तेवर

Fri, 12 Aug 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
rebellion in aap before punjab assembly election, sucha singh will meet to arvind kejriwal
जालंधर के प्रेसवार्ता करते आप के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में बगावत का माहौल गरमाए जा रहा है। मामला अब केजरीवाल के दरबार में पहुंचेगा। टिकट वितरण से नाराज सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मिलने को समय मांगा है। जिसमें वह टिकट वितरण के बाद वॉलंटियरों में नाराजगी के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को जानकारी देंगे।
विज्ञापन


पंजाब के कुछ हलकों में उम्मीदवारों के एलान के बाद नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, पार्टी ने भी सख्त तेवर अपना लिए हैं। साहनेवाल से प्रत्याशी हरजोत बैंस की मुखालफत करने वाले तीन पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। इनमें फतेहगढ़ साहिब के यूथ विंग के जोनल इंचार्ज जगवीर सिंह जग्गी, ट्रेड विंग के वाइस चेयरमैन दलजिंदर सैनी और साहनेवाल हलके के इंचार्ज अजय पनेसर शामिल हैं।
विज्ञापन


इन्हें फतेहगढ़ साहिब के जोनल इंचार्ज वरिंदर खारा ने तीन महीने केलिए सस्पेंड किया है। कुछ वॉलंटियरों ने पार्टी दफ्तर के बाहर बैंस वापस जाओ के नारे लगाए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पनेसर खुद टिकट के दावेदार भी थे। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी संविधान के मुताबिक जोनल इंचार्ज को अपने तौर पर किसी को सस्पेंड करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुच्चा सिंह ने कहा, मामले की कोई जानकारी नहीं

rebellion in aap before punjab assembly election, sucha singh will meet to arvind kejriwal
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि उन्होंने किसी को सस्पेंड नहीं किया है। न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है। अगर कहीं से भी कोई वॉलंटियर उन्हें अन्याय के बारे में बताएगा तो वह केंद्रीय नेतृत्व तक बात पहुंचाएंगे। इसीलिए उन्होंने केजरीवाल से मिलने का समय मांगा है। छोटेपुर ने केजरीवाल की ओर से खुद पंजाब की कमान संभालने का स्वागत किया।

नहीं मिला कोई नोटिस : पनेसर
पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सस्पेंड किए गए अजय पनेसर ने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। वह बाहर हैं, सिर्फ पता चला है कि जोनल इंचार्ज वरिंदर खारा ने तीन माह केलिए सस्पेंड कर दिया है। लौटने पर वह सीनियर नेताओं से इसका कारण पूछेंगे। क्योंकि वह तो वॉलंटियरों के रोष प्रदर्शन में थे ही नहीं। पनेसर ने कहा कि वॉलंटियरों की मांग है कि उम्मीदवार स्थानीय हो, लेकिन पार्टी ने चयन में प्रक्रिया की भी अनदेखी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed