{"_id":"57c8114f4f1c1b5a212cb178","slug":"rebellion-in-aam-admi-party-aap-workers-burn-arvind-kejriwal-statue-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी में बवाल, वर्करों में हाथापाई, केजरीवाल का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी में बवाल, वर्करों में हाथापाई, केजरीवाल का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका गया
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में बगावत इस कदर बढ़ गई, नौबत अब हाथापाई तक पहुंच गई है। ये बगावत सुच्चा सिंह छोटेपुर को पंजाब के कन्वीनर पद से हटाने के बाद से शुरू हुई है।
सुच्चा सिंह छोटेपुर को हटाए जाने के बाद उनके समर्थकों का गुस्सा थम नहीं रहा। नवांशहर में वीरवार दोपहर आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का पुतला फूंका और टोपियां जलाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि टोपियां जलाकर उनके सिर से बोझ उतर गया है।

Trending Videos
आप को खड़ा करने में छोटेपुर की अहम भूमिका
सुच्चा सिंह छोटेपुर की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को खड़ा करने में छोटेपुर की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब उन्हें पद से हटाकर कोजरीवाल ने अपनी तानाशाही का परिचय दिया है। बता दें, आप में बगावत की स्थिति पैदा हो गई है।
पार्टी के अधिकांश जोनल कार्यालयों में दिल्ली के नेताओं की एंट्री बैन कर दी गई है। गत दिवस आम आदमी पार्टी की विधानसभा हलका भोआ में आयोजित रैली में सुच्चा सिंह छोटेपुर व अरविंद केजरीवाल के समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई। दोनों गुटों में मुक्के चले।
इस भिड़ंत में छोटेपुर का एक समर्थक घायल हो गया जिसके हाथ व पैर में चोट लगी है। अस्पताल ले जाने के बाद वह बेहोश गया। दोनों गुटों को शांत करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पूर्व मंगलवार को भी अमृतसर में भी छोटेपुर व केजरीवाल समर्थकों में मारपीट हुई थी।