{"_id":"590aff314f1c1bfb0d8b457c","slug":"reality-check-of-punjab-anti-drug-addiction-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: पंजाब के नशा छुड़ाओं केंद्रों की ये हकीकत काफी चौंका देने वाली है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Report: पंजाब के नशा छुड़ाओं केंद्रों की ये हकीकत काफी चौंका देने वाली है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के मुद्दे पर राजनीति करने को लेकर पंजाब सरकार ने शिरोमणि अकाली दल की तीखी आलोचना की। मामले की हकीकत होश उड़ा देने वाली है। सरकार ने इस मामले पर झूठी और अनुचित सूचना से लोगों को गुमराह करने की एक घटिया कोशिश करार दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने आंकड़े पेश करते हुए शिअद के दावों की पोल खोल दी। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने कार्यभार संभालने के 45 दिनों के भीतर न केवल राज्य में नशा माफिया की कमर तोड़ दी है
बल्कि नशे में फंसे लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उचित वातावरण भी सृजित किया है। प्रवक्ता ने सरकारी आंकड़ों के विवरण देते हुए बताया कि राज्य के सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्रों में ओपीडी और इंडोर रोगियों की बढ़ोतरी हुई है। प्रवक्ता के अनुसार इस साल 16 से 26 मार्च तक ओपीडी में 18440 व्यक्ति आए हैं, जोकि वर्ष 2016 के मुकाबले मासिक ओपीडी में 48.1 प्रतिशत बढ़ोतरी है। इसी समय के दौरान इंडोर रोगी 103 प्रतिशत बढ़े हैं और अब यह 1446 हो गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि यह आंकड़े केवल सरकारी केंद्रों के हैं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट केंद्रों और अस्पतालों में भी रोगियों की संख्या बढ़ी होने की सूचना प्राप्त हुई है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस अवधि के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 797 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 920 गिरफ्तारियां की गई हैं। इस समय के दौरान 2.926 किलो हेरोइन, 3482 किलो स्मैक, 50.792 किलो अफीम, 2212.274 किलो चूरापोस्त, 26.174 किलो पाउडर, 86.382 किलो गांजा, 10.870 किलो चरस, 0.800 किलो सुल्फा, 38305 कैप्सूल, 43963 गोलियां और 5140 इंजेक्शन पकड़े गए हैं।