फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reader arrested in Moga and assistant lineman suspended in Abohar

पंजाब में एक्शन: मोगा में 1000 रुपये रिश्वत लेने वाला रीडर गिरफ्तार, अबोहर में बिजली चोरी करने पर सहायक लाइनमैन निलंबित

Fri, 27 May 2022 08:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, मोगा/पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, मोगा/पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 May 2022 08:12 PM IST
सार

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने एक शिकायत के आधार पर शुक्रवार को अबोहर में तैनात सहायक लाइनमैन हरदेव सिंह को अपने घर में कुंडी लगाने के आरोप में निलंबित किया है।

विज्ञापन
Reader arrested in Moga and assistant lineman suspended in Abohar
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोगा के थाना अजीतवाल के अंतर्गत गांव चूहड़चक्क में पावरकॉम विभाग के मीटर रीडर को 1000 रुपये की रिश्वत लेते ग्रामीणों ने काबू किया था। आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। निहाल सिंह वाला के एसीपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि बलविंदर सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर (मोगा) 25 मई की शाम को गांव चूहड़चक्क में बिजली की रीडिंग नोट कर रहा था। इसी दौरान वह गांव निवासी संदीप सिंह के घर के बाहर पहुंचा।

विज्ञापन


उसने संदीप सिंह के परिवार से कहा कि मीटर का शीशा धुंधला होने के कारण वह उनके रीडिंग ज्यादा नोट कर सकता है और ऐसा करने से उन्हें अगली बार बिजली का बिल अधिक आएगा। मीटर रीडिंग कम नोट करने के लिए आरोपी ने संदीप सिंह से 1000 रुपये रिश्वत की मांग की। संदीप सिंह ने 1000 रुपये रिश्वत देते समय आरोपी का वीडियो बना लिया। मामला गरमाने के बाद गांववासियों ने आरोपी को पकड़ लिया।   
विज्ञापन


बिजली चोरी करने पर सहायक लाइनमैन निलंबित
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने एक शिकायत के आधार पर शुक्रवार को अबोहर में तैनात सहायक लाइनमैन हरदेव सिंह को अपने घर में कुंडी लगाने के आरोप में निलंबित किया है। जानकारी के अनुसार पावरकॉम ने शिकायत पर गंभीर संज्ञान लिया और इसकी जांच इंफोर्समेंट संस्था ने की। जांच में सामने आया कि आरोपी के घर में लगे मीटर की एमसीबी/एमटीसी सील टूटी थी। इसके साथ ही मीटर को बाईपास करने व सीधी सप्लाई देने के लिए दो कोर केबल का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो स्पष्ट तौर पर बिजली की चोरी को साबित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएलएम हरदेव सिंह को चार्जशीट किया गया है और अगर यह आरोप विभागीय जांच में साबित हो जाते हैं तो उसकी सेवाएं खत्म की जा सकती हैं। बिजली मंत्री हरभजन सिंह का कहना है कि गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता अपनी परेशानी मोबाइल नंबर 96461-75770 पर एसएमएस या व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed