फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read the Inspirational story of Corona warriors of Punjab on Mother's Day

जालंधर: कोरोना योद्धाएं बोलीं- बाकी देश के बच्चों की मां भी हैं हम, उनके लिए भी हमारा फर्ज

Sun, 10 May 2020 06:44 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 May 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Read the Inspirational story of Corona warriors of Punjab on Mother's Day
एसएसपी अमनीत कौंडल और एसएसपी अलका मीणा।

रविवार को मदर्स डे है और ऐसे भी बच्चे हैं जिनकी बहादुर माएं एक योद्धा बनकर मैदान में है, ताकि देश के बाकी बच्चों या उनकी मां और परिवार वालों को बचाया जा सके। बहादुर मां के सामने एक ही चुनौती है कि बस कोरोना से जंग जीतनी है और पूरी ताकत झोंक रखी है। फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी अवनीत कौंडल हो या फिर नवांशहर की अलका मीणा, 24 घंटे दिन रात एक कर रखा है और कोरोना को हराने के लिए मैदान में है। 

विज्ञापन


वर्दी में तैनात दोनों माएं दिन रात एक करके वर्दी का फर्ज निभा रही हैं। वहीं 12 घंटे अपने हलके के इलाकों में रोजाना सैनिटाइजेशन कर अरुणा अरोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह व नवजोत कौर सिद्धू से सोशल मीडिया पर लगातार शाबाशी ले रही हैं। नवांशहर ऐसा जिला है, जहां पंजाब का पहला कोरोना का पॉजिटिव मरीज आया था। 
विज्ञापन


वहां की एसएसपी अलका मीणा तभी से कोरोना से जंग लड़ रही हैं, एक ही चिंता है कि नवांशहर के बच्चों को वह अपने बच्चों जैसा प्यार करती हैं। अलका मीणा का बेटा अयान पांच साल का है। अयान के पिता कुमार अमित पटियाला के डीसी हैं और वह भी कोरोना के खिलाफ लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयान की देखभाल अलका मीणा करती हैं। वह कहती हैं कि मैं एक मां हूं, लेकिन इस समय मां के साथ साथ मेरा फर्ज भी है। नवांशहर में गरीब बच्चों तक दूध व खाना पहुंचाना भी मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए मां के सामने दोहरी चुनौती है, जिसे पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रही हूं। 

वर्दी का फर्ज सबसे अहम: अमनीत कौंडल

Read the Inspirational story of Corona warriors of Punjab on Mother's Day
पार्षद अरुणा अरोड़ा

फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी अमनीत कौंडल की बेटी अयशा महज तीन साल की है। अमनीत के पति आईएएस अधिकारी गिरीश दयालन मोहाली के डिप्टी कमिश्नर हैं। दोनों पति-पत्नी के कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अमनीत कौंडल भी मां की दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। रोजाना 24 में से 18 घंटे वह ड्यूटी कर रही हैं और बचा हुआ समय बेटी को दे रही हैं। 

इलाके में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के साथ-साथ गरीबों तक राशन पहुंचाना है। अमनीत कहती है कि बेशक एक मां हूं, लेकिन इस समय मेरा फर्ज सबसे ऊपर है। लगातार 45 दिन से अधिक का समय लॉकडाउन व कर्फ्यू को बीत चुका है, पुलिस व मेडिकल स्टाफ फ्रंटलाइन पर है। कोरोना को किसी तरह से रोकना है और इसके लिए वह दिन भर मैदान में रहती हैं। दिल तो काफी करता है कि बेटी के साथ वक्त बीता सकूं लेकिन इस समय वर्दी का फर्ज सबसे अहम है, जिसको निभाना है। 

अपने क्षेत्र को अपना परिवार समझो: अरुणा

जालंधर की पार्षद अरुणा अरोड़ा की तारीफ हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंस्टाग्राम पर की है, जबकि अमृतसर से विधायक रह चुकीं नवजोत कौर सिद्धू ने भी की है। अरुणा अरोड़ा की फेसबुक पर पोस्ट को लगातार शेयर कर नवजोत कौर सिद्धू ने उनकी पीठ थपथपाई और सबको प्रेरणा दी है कि इस कोरोना संकट की घड़ी में मैदान में आकर ऐसे काम करो। अपने क्षेत्र को अपना परिवार समझो।

अरुणा अरोड़ा दिन में नौ घंटे अपने इलाके में रोजाना सैनिटाइजेशन करवाती हैं और अपने इलाके के गरीब बच्चों को दूध व राशन पहुंचाती हैं। बेटा अंशुल अरोड़ा बेशक बालिग हो चुका है, लेकिन कहती है कि बेटा तो मेरा आजकल इस बात से नाराज है कि जब से कोरोना फैला है, आप बिल्कुल वक्त नहीं देती हो। लेकिन मैं एक मां के साथ-साथ अपने इलाके में रहने वाले तमाम बच्चों की भी मां हूं। 

उनके प्रति अब मेरा फर्ज अधिक है। एक मां पर क्या बीतती होगी, जब उसका बच्चा भूखा सोता होगा या दूध नहीं मिलता होगा। बस यह सोचकर फर्ज निभाती हूं कि यह सब मेरे बच्चे हैं। मुझे तो यह भी याद नहीं है कि मदर्स डे आ गया है। खैर सभी माओं को मेरी तरफ से बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed