फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read the big things of the Governor address in the Punjab Assembly session

पढ़ें बड़ी बातें: राज्यपाल के अभिभाषण में दिखा सरकार का रोडमैप, 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को 1000 रुपये के वादे पर कायम

Mon, 21 Mar 2022 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Mar 2022 06:54 PM IST
सार

पंजाब की नई सरकार ने शहीदों के परिवार को दी जाने वाली राहत राशि को दोगुना कर दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि अब शहीद के परिजनों को 50 लाख नहीं एक करोड़ रुपये की सहायता देगी। 

विज्ञापन
Read the big things of the Governor address in the Punjab Assembly session
राज्यपाल बनबारी लाल पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में परिवहन माफियाओं को खत्म करने के लिए नई सरकार आयोग का गठन करने जा रही है। इसमें 15 सदस्यों को सरकार नामित करेगी। सोमवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल बनबारी लाल पुरोहित के अभिभाषण के जरिए सूबा की नई सरकार ने पांच सालों का रोडमैप सामने रखा। सरकार ने कहा कि वह राज्य के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे पर कायम है। अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने पंजाब पर 3.5 लाख करोड़ के कर्ज होने पर चिंता भी जाहिर की।

विज्ञापन


दोपहर बाद सत्र के दौरान राज्यपाल ने अपने 45 मिनट के अभिभाषण में कहा कि सरकार दिल्ली की तर्ज पर सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 16000 पिंड-वार्ड क्लीनिक खोलने जा रही है। साथ ही दिल्ली की फरिश्ते योजना जैसी एक नई योजना शुरू करेगी। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को ले जाकर किसी भी अस्पताल में भर्ती करा सकता है, जहां उसका मुफ्त इलाज किया जाएगा। 
विज्ञापन


सरकार मौजूदा रिक्तियों के लिए स्थायी भर्ती करेगी और आउटसोर्स, अनुबंधित शिक्षक नौकरियों को नियमित करने के लिए नीति बनाएगी। राज्य की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये मासिक भत्ते की शुरुआत जल्द सरकार करने जा रही है। वरिष्ठ महिलाओं को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन के अलावा 1000 रुपये सरकार लाभार्थियों के खाते में जमा कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों के परिवार को मिलेंगे एक करोड़
पंजाब की नई सरकार ने शहीदों के परिवार को दी जाने वाली राहत राशि को दोगुना कर दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि अब शहीद के परिजनों को 50 लाख नहीं एक करोड़ रुपये की सहायता देगी। 

व्यापारियों के खिलाफ मुकदमें होंगे वापस
राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा कि सूबे में इंस्पेक्टर राज, छापामारी राज और नाजायज टैक्स को खत्म किया जाएगा। कारोबारियों को सुरक्षित माहौल देने के साथ ही पिछले सभी मुकदमों को सरकार वापस लेगी।

जालंधर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
राज्य की नई सरकार जालंधर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने जा रही है। इसके साथ ही युवाओं को खेलों के प्रशिक्षण के लिए जालंधर में देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय भी बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed