फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read News before Making Passport

पासपोर्ट बनवाने से पहले पढ़ लें यह खबर

Wed, 16 Jul 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
Read News before Making Passport

अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो किसी एजेंट के चक्कर में न आएं। चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है।

विज्ञापन


पासपोर्ट विभाग ने इसमें स्पष्ट किया है कि पासपोर्ट विभाग से कोई भी एजेंट मान्यता प्राप्त नहीं है। इनका विभाग से कोई संबंध नहीं है।

चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विभाग की जानकारी में आया है कि कार्यालय के नजदीक कुछ एजेंट्स पासपोर्ट आवेदकों को यह समझाते हैं कि वह उनका काम जल्द करवा देंगे।
विज्ञापन


आवेदक उनके झांसे में आकर उनके ज्यादा पैसे दे देते हैं। हाल ही में छोटे लाल नामक पासपोर्ट एजेंट को पुलिस ने पकड़ा भी था।

चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदकों को ऐसे किसी एजेंट्स की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत ही पासपोर्ट विभाग को बताएं।

ऐसे बनवाएं पासपोर्ट
चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग के एक अधिकारी के अनुसार पासपोर्ट आवेदन के लिए passportindia.gov.in वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। इसमें सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। साथ ही इसकी प्रक्रिया भी काफी सरल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टोल फ्री नंबर
विभाग ने पासपोर्ट संबंधी किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18002581800 जारी किया है।

सुविधा केंद्र को है मान्यता
चंडीगढ़ के गांवों में सुविधा केंद्र के माध्यम से पासपोर्ट के फार्म भरे जाते हैं। इसके लिए चार सौ रुपये तक फीस चुकानी पड़ती है। यह केंद्र विभाग से मान्यता प्राप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed