फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reaction from leaders of INDIA Alliance on victory of BJP in Chandigarh Mayor elections

Chandigarh Mayor Election: हार के बाद रो पड़े गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप टीटा, एक सुर में बोले नेता-भाजपा बेईमान

Tue, 30 Jan 2024 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 02:28 PM IST
सार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर कई वोटों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। कांग्रेस और आप पार्षदों की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं कि अनिल मसीह वीडियो में कई वोटों पर पेन चलाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में भी इसके सबूत हैं। 

विज्ञापन
Reaction from leaders of INDIA Alliance on victory of BJP in Chandigarh Mayor elections
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार के बाद रोते गठबंधन उम्मीदवार कुलदीप टीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे बेईमानी से मिली जीत बताया है। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन


पंजाब के को-इंचार्ज डॉक्टर संदीप पाठक ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस स्तर की बेईमानी देखी गई वह बेहद चिंताजनक है। यदि येही स्थिति स्थानीय चुनाव में होती  हैं, तो यह हमारे राष्ट्रीय चुनावों की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। यह बेहद चिंताजनक है और हमारी चुनावी प्रक्रियाओं की गहन जांच की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार से नाराज आप पार्षद प्रेमलता ने कहा कि हम हाई कोर्ट जाएंगे। आज बीजेपी ने धोखे से जीत हासिल की है। मेरे हाथ से बैलेट छीन लिया गया। किरण खेर लगातार इशारा कर रही थीं। आठ वोट अवैध कैसे हो सकते हैं? 

आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता व चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भाजपा शहर में लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह साफ था कि भाजपा के पास इस बार वोट कम थे, लेकिन बावजूद इसके वह जबरदस्ती चुनाव जीतने में लग रहे। पहले  चुनाव में बेवजह से देरी की गई और अब वोटों को अवैध करार देकर गलत तरीके से चुनाव जीतने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।


पंजाब आप ने ट्वीट किया कि क्या ये 8 रद्द वोट इस बात का सबूत नहीं हैं कि जानबूझकर कुछ गलत किया जा रहा है? क्या चुनाव अधिकारी का बार-बार ध्यान भटकाना यह नहीं दर्शाता कि वह कुछ गलत कर रहे हैं? अगर भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इस हद तक तानाशाही रवैया अपनाया है तो सोचिए देश का क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed