फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reached 77.50 million in the account of the corporation's property tax

निगम के खाते में प्रॉपर्टी टैक्स के पहुंचे 77.50 लाख

Tue, 26 Nov 2013 09:23 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Tue, 26 Nov 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
Reached 77.50 million in the account of the corporation's property tax
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर एक तरफ शहर में विरोध बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ लोगों का रुझान भी बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान टैक्स जमा कराने में काफी तेजी आई है।
विज्ञापन


सोमवार को ही लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में बीस लाख रुपये जमा कराए। निगम के मुताबिक अब तक प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 77.50 लाख रुपये जमा कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन


नगर निगम को उम्मीद थी कि तीस नवंबर पास आने के साथ ही टैक्स की वसूली बढ़ेगी। हुआ भी यही, 21 नवंबर के बाद से लगातार रोज की टैक्स वसूली बढ़ती जा रही है।

इसे देखते हुए नगर निगम ने भी शहर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए 16 कैंप स्थापित किए थे। सोमवार को इन कैंपों में बीस लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकि अब तक की एक दिन की सबसे ज्यादा बड़ी रकम है। सिर्फ फेज 3बी2 स्थित कैंप में ही चार लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया गया। निगम को उम्मीद है कि आने वाले पांच दिनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग टैक्स जमा कराएंगे। क्योंकि तीस नवंबर तक सरकार ने लोगों को दस फीसदी छूट देने का ऐलान किया है।


निगम अधिकारियों को उम्मीद है कि तीस नवंबर तक करीब चार करोड़ रुपये तक की टैक्स वसूली हो सकती है। वैसे पूरे शहर के रिहायशी, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल एरिया को मिलाकर निगम ने करीब पंद्रह करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स से जुटाने की उम्मीदें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed