फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raw employees can get big relief.

Chandigarh News: कच्चे कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत

Wed, 26 Jun 2024 11:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Raw employees can get big relief.
हरियाणा सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक आज, रिटायरमेंट तक नौकरी दी जा सकती है गारंटी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 27 जून को सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होनी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है। विधानसभा चुनाव नजदीक देख हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकती है। इसके तहत कच्चे कर्मचारियों को 58 साल की उम्र तक नौकरी की गारंटी दी जा सकती है। साथ ही पक्की नौकरी की तर्ज पर उन्हें सुविधाएं दी जा सकती हैं। सरकार कच्चे कर्मचारियों को लेकर काफी दिनों से नीति बनाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट में लंबित हैं। हाईकोर्ट भी राज्य सरकार को कच्चे कर्मचारियों के बारे में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आदेश दे चुका है। पिछले दिनों सरकार ने भी हाईकोर्ट में जानकारी दी थी कि सरकार इस बारे में नीति बनाने पर विचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि कई कर्मचारी संगठन लगातार सरकार पर दबाव बनाने में जुटे हैं कि कच्चे कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं दी जाए। वहीं, मंत्रिमंडल की बैठक में स्वतंत्रता सेनानी, आपातकाल पीड़ितों और मातृभाषा सत्याग्राहियों की मासिक पेंशन को भी मंजूरी मिल सकती है। हालांकि सरकार इसकी घोषणा पहले ही कर चुकी है। इसके अलावा सरपंचों की पावर बढ़ाने का भी एजेंडा मंत्रिमंडल की बैठक में आ सकता है। साथ ही राजस्व विभाग के भी चार एजेंडे आ रहे हैं, जिसमें कर्मचारी के हितों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed