फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raven faces voice problem

अलगे वर्ष बंद हो सकती है रावण की हंसी

Tue, 08 Oct 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Raven faces voice problem
चंडीगढ़। सेक्टर-20 की रामलीला में रावण की रौबदार आवाज और अट्टहास अगले वर्ष शायद ही सुनने को मिले। आजाद ड्रामाटिक क्लब रामलीला और दशहरा कमेटी के स्टेज पर रावण का किरदार निभाने वाले अशोक चौधरी के गले की नसों में क्लॉटिंग हो गई है। इससे उनके गले पर बुरा असर पड़ रहा है। अशोक चौधरी को डॉक्टर ने तेज आवाज में बोलने और अट्टहास करने से मना कर दिया है। अशोक चौधरी का कहना है कि डॉक्टर का कहना है कि अधिक हंसी और तेज आवाज के कारण ही गले की नसों में क्लॅाटिंग हुई है। यह क्लॉटिंग धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। डॉक्टर ने पिछले वर्ष ही इलाज के लिए कहा था लेकिन उन्होंने लापरवाही कर दी। इसके कारण परेशानी अधिक हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि अशोक चौधरी के रावण का रोल देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। उनका दमदार बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग और हंसी लोगों को खूब भाती है। इस वर्ष 27 सितंबर को रामलीला का शुभारंभ करते हुए अशोक चौधरी का गला बैठ गया था। इसके कारण काफी परेशानी हुई। डॉक्टर से जब दिखाया गया तो उन्हें तुरंत आपरेशन की सलाह दी।
विज्ञापन

अशोक चौधरी पिछले कई वर्षों से रावण का रोल कर रहे हैं जबकि बीते 26 वर्ष से रामलीला में किरदार निभा रहे हैं। इस क्लब के मंच से विभिन्न पात्रों का अभिनय किया। वर्षों तक इन्होंने राम बनकर अपनी अभिनय का लोहा मनवाय और अब रावण बन लोगों को डरा रहे हैं। अशोकचौधरी बताते हैं कि वे सात वर्षों तक राम का रोल किया अब रावण का रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि रावण का रोल कठिन है हर कोई रावण का रोल नहीं कर सकता वे तो इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। महासभा ने इन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी दे चुकी है। वे हरियाणा के पीडब्लयूडी में कार्यरत हैं। अशोक चौधरी का कहना है कि उन्होंने राम, रावण, मेघनाद, भरत, दशरथ और कौशल्या का रोल किया है। उनका कहना है कि वे रामलीला से वर्ष 1984 से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed