फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ration depot holders strike begins in Haryana

Haryana News: हरियाणा में डिपो धारकों की हड़ताल शुरू, इस माह से नहीं बांटेंगे राशन, कल से धरने-प्रदर्शन होंगे

Mon, 01 Jan 2024 11:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jan 2024 11:02 PM IST
सार

हरियाणा में अब राशन डिपो धारकों की हड़ताल शुरू हो चुकी है। इससे पहले दो दिन सरकारी डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। मंगलवार से डिपो धारक विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।  

विज्ञापन
Ration depot holders strike begins in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नए नियमों के विरोध में हरियाणा में राशन डिपो धारकों की हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई है। राशन डिपो धारकों ने इस माह से राशन वितरण का बहिष्कार कर दिया है। मंगलवार से प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे और डीसी के माध्यम से ज्ञापन दिए जाएंगे। हालांकि, पहले दिन जीटी बेल्ट के जिलों में हड़ताल का अधिक असर नहीं दिखा, जबकि रोहतक और हिसार जोन के जिलों में डिपो पर राशन वितरित नहीं किया गया।

विज्ञापन


हरियाणा में सभी डिपो पर महीने की शुरुआत में एक से पांच तारीख तक राशन वितरण किया जाता है। दिसंबर का राशन वितरण किया जा चुका है, जबकि जनवरी का किया जाना है। अभी तक डिपो पर सरकार की तरफ से गेहूं पहुंचाया जा चुका है, सरसों का तेल, चीनी और बाजरा अभी नहीं तक पहुंचा है। डिपो धारकों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे हड़ताल जारी रखेंगे। अगर सरकार ने जल्द ही बातचीत के लिए नहीं बुलाया तो डिपो धारकों सड़कों पर भी उतरेंगे। गौर हो कि हरियाणा में कुल 9380 डिपो हैं।

विज्ञापन

यहां नहीं दिखा असर

जीटी बेल्ट के अधिकतर जिलों में करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत में सोमवार को राशन डिपो की हड़ताल का असर नहीं दिखा। कारण कि कहीं डिपो से राशन वितरण किया जा चुका है तो कुछ जिलों में 10 तारीख के बाद ही राशन वितरण निर्धारित है। यमुनानगर, कैथल में हड़ताल का मिलाजुला असर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नहीं हुआ राशन वितरण

वहीं, हिसार जिले के राशन डिपो संचालकों ने हड़ताल का एलान किया है। डिपो संचालक एसोसिएशन की जिला प्रधान कृष्णा खरब ने बताया कि जिले में 710 राशन डिपो हैं। दिसंबर का राशन वितरित कर दिया गया है। इस महीने का राशन अभी आना है। इस महीने के राशन को वितरित करेंगे। सरकार हमारी मांगों को पूरा करे। हमने पिछले महीने काले बिल्ले लगाकर राशन बांटते हुए अपना विरोध जाहिर किया था। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी दादरी में राशन का वितरण नहीं हुआ।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल: गोदारा

ऑफ फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष शीशपाल गोदारा ने नए नियमों से डिपो धारकों की परेशानी बढ़ गई है। नए नियमों में सरकार ने 200 रुपये प्रति क्विंटल मार्जन मनी में बढ़ोतरी की है लेकिन 300 राशन कार्डों पर एक डिपो का लाइसेंस देने का निर्णय लिया है। इससे पहले 600 से 1200 राशन कार्डों पर राशन डिपो का लाइसेंस दिया जाता था। जब तक डिपो धारकों की मांगें नहीं मानी जाती, हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार से धरने प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed