फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with woman, made video then sexual harassment and blackmail

महिला से रेप कर बनाया वीडियो, वायरल के नाम पर शोषण और ब्लैकमेल

Wed, 08 Jun 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Wed, 08 Jun 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
rape with woman, made video then sexual harassment and blackmail
रेप - फोटो : DEMO Pics

महिला से रेप कर युवक ने बनाया वीडियो, वायरल करने के नाम पर दोस्त को भी परोसा फिर चलता रहा शोषण और ब्लैकमेल का सिलसिला। मामला पंजाब के फरीदकोट के थाना बाजाखाना का है। पुलिस ने अपने ही गांव की एक महिला को ब्लैकमेल करके पिछले एक साल से उसका यौन शोषण करने और उससे पैसे व सोने के गहने ऐंठने के आरोप में दो व्यक्तियों को नामजद किया है।

विज्ञापन


इनमें से एक आरोपी ने साल भर पहले महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया था और उसके बाद वह उसे रेप की अश्लील वीडियो का डरावा देकर उसका शोषण करता रहा। इसके बाद उसने इस साजिश में गांव के एक और व्यक्ति को शामिल कर लिया और दोनों महिला को अपना शिकार बनाते रहे। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में विवाहित महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उनका एक जानकार कांति सिंह घर पर आया। महिला चाय बनाकर लाई और उसे मेज पर रखकर रसोई से बिस्कुट लेने चली गई। पीछे से कांति सिंह ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल भर तक दोस्त से भी करवाया रेप, एंठता रहा गहने

rape with woman, made video then sexual harassment and blackmail
रेप - फोटो : DEMO Pics

चाय पीने के बाद महिला को नशा हो गया और जब उसे होश आया तो उसे पता चला कि कांति सिंह ने उसके साथ दुराचार किया है। कांति सिंह ने पीड़िता को धमकी दी कि उसने उसकी वीडियो भी बना ली है। अब यदि भविष्य में उसकी बात नहीं मानी और शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो वह इस वीडियो को उसके पति व रिश्तेदारों को दिखा देगा।

महिला के अनुसार उसने ना सिर्फ कई बार दुष्कर्म किया बल्कि डरा धमका कर उससे पैसे व सोने के गहने भी लेता रहा। इसके बाद कांति सिंह ने कहा कि उसने वीडियो कुलदीप सिंह को दे दी है। अब यदि वह अपना घर बचाना चाहती है तो कुलदीप सिंह के साथ संबंध बनाना शुरू करो जिसके पश्चात कुलदीप सिंह ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

कुलदीप सिंह भी वीडियो वापस करने का झांसा देकर उसका सोने का हार ले गया। इस मामले में थाना बाजाखाना पुलिस ने बयान के आधार पर कांति सिंह व कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed