फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor girl by uncle in ambala city, found pregnant

बच्ची के पेट में उठा दर्द और बेहोश हो गईं, जांच में सामने आया सच, रोने लगे सब

Fri, 23 Mar 2018 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Fri, 23 Mar 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
rape with minor girl by uncle in ambala city, found pregnant
rape
बच्ची अपनी मौसी के घर छुट्टियों में आई, लेकिन अचानक उसके पेट में दर्द उठा। जांच कराई गई तो जो सच सामने आया, जानकर सभी रोने लगे। मामला हरियाणा के अंबाला शहर का है। शहजादपुर के एक गांव में मौसा के घर आई नाबालिग (14) से उसके मौसा ने ही दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन पर मिली सूचना के बाद जिला बाल संरक्षण विभाग और जिला बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया। जानकारी मुताबिक नाबालिग गर्भवती है और बुधवार रात सिटी सिविल अस्पताल में कराए गए मेडिकल में इसकी पुष्टि हुई है। फिलहाल मौसा फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक बुधवार को क्षेत्र के एक गांव से किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी कि गांव में एक नाबालिग लड़की गर्भवती है, जोकि मौसा-मौसी के साथ रहती है। सूचना मिलते ही तुरंत जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला और बाल कल्याण समिति सदस्य मोहित की टीम ने पुलिस के साथ गांव पहुंचकर लड़की को घर से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला और बाल कल्याण समिति सदस्य मोहित ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में एक नाबालिग लड़की गर्भवती है, जोकि अपने मौसा मौसी के पास रहती है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही शहजादपुर पुलिस को साथ लेकर उक्त गांव में पहुंचे और वहां घर से लड़की को बरामद किया।

मौसा कर रहा था गलत काम

rape with minor girl by uncle in ambala city, found pregnant
minor rape
मेघा सिंगला ने बताया कि लड़की खुद को पश्चिम बंगाल का रहने वाली बता रही है। वह लगभग 5-6 महीने पहले ही मौसा मौसी के पास रहने आई थी। मौसा उसके साथ गलत काम करता था। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए केस को महिला थाना अंबाला को रेफर कर दिया गया है। महिला थाना पुलिस ने केस में कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर सीडब्ल्यूसी की टीम ने रात के समय लड़की को एक अधिकृत एनजीओ जिला युवा विकास संगठन के हवाले कर दिया है।

एक नाबालिग किशोरी को लेकर हेल्पलाइन से सूचना मिली थी, जिसके बाद नाबालिग को रेस्क्यू कराया गया है और उसे सीडब्ल्यूसी टीम के हवाले कर दिया गया गया है। इस केस में लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। उसने अपने मौसा पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।  
- मेघा सिंगला, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंबाला

नाबालिग लड़की के साथ उसके रिश्तेदार ने रेप किया है। लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। वह टीम के संरक्षण में है और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
- गुरदेव सिंह मंडैर, सदस्य, जिला बाल कल्याण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed