फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road Construction for Chandigarh From Panchkula

चंडीगढ़ आने वालों को जल्द मिलेगा नया रास्ता

Sun, 23 Nov 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 23 Nov 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
Road Construction for Chandigarh From Panchkula

अब सेक्टर-14, 15, 16, 17, 19, 20 और 21 सेक्टरों से चंडीगढ़ के स्कूलों और दफ्तरों में जाने वालों को जर्जर सड़क  से नहीं गुजरना होगा। महीनों से खस्ताहाल लेबर चौक से चौकसी ब्यूरो के बीच करीब एक किलोमीटर के दायरे में सड़क का फिर से निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


वाहनों के आवागमन की सुविधा के लिहाज से सड़क की चौड़ाई भी पहले की तुलना में करीब तीन मीटर बढ़ाई जा रही है, ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सड़क के एक तरफ फुटपाथ भी बनाया जाएगा, ताकि इस दौरान लोगों को पैदल चलते हुए भी दुर्घटना होने की आशंका नहीं सताए। 
विज्ञापन

हुडा ने ली है मेंटेनेंस की जिम्मेवारी

Road Construction for Chandigarh From Panchkula

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के जिम्मे इस सड़क की मेंटीनेंस और निर्माण की जिम्मेवारी है, लेकिन पिछले कई महीनों से यह सड़क खस्ताहाल है। नतीजतन, लोगों को मजबूरन चंडीगढ़ या पंचकूला की तरफ रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए सेक्टर-17 एक्सटेंशन का वैकल्पिक रास्ता चुनना पड़ रहा था।

इस सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय पार्षद भावना गुप्ता ने कई बार हुडा को पत्र लिखकर जल्द से जल्द इसके निर्माण और सीमावर्ती क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की भी कवायद की थी। करीब एक किलोमीटर की इस सड़क की चौड़ाई के साथ साथ फुटपाथ और बीच बीच में ग्रीनरी भी होगी।

इसी सड़क के साथ गुजरने वाले गंदे नाले के साथ दीवार भी बनाई गई है। हुडा अधिकारी के मुताबिक अगले शनिवार तक यह यह रास्ता आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 60 लाख की लागत से सड़क और फुटपाथ तैयार किया जाएगा, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए हुडा अधिकारी जुटे हुए हैं।

हजारों वाहन चालकों को मिलेगी राहत

Road Construction for Chandigarh From Panchkula

अभी चंडीगढ़ जाने के लिए हाउसिंग बोर्ड और कलाग्राम के पास निकलने वाली सड़कें जाती हैं, लेकिन इस सड़क के तैयार होने से कई सेक्टरों के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। मौली जागरां के रास्ते भी चंडीगढ़ के लिए रास्ता है, लेकिन नई सड़क के तैयार होने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

हुडा के एक्सईएन प्रीत मोहन सिंह के मुताबिक इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। अगले शनिवार तक इसे पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन फुटपाथ के तैयार होने में वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed