फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranjit Singh Brahmapura announced formation of new party

अकाली दल से निष्कासित नेता बनाएंगे नई पार्टी, 14 दिसंबर को होगा एलान

Mon, 03 Dec 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 03 Dec 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Singh Brahmapura announced formation of new party
रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा (फाइल फोटो)
पिछले 50 साल से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ कंधे से कंधा मिलकर काम करने वाले और अब अकाली दल से निष्कासित सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने रविवार को नए अकाली दल के गठन की घोषणा कर दी। रविवार को अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में ब्रह्मपुरा ने बताया कि नए दल का नाम शिरोमणि अकाली दल होगा। 
विज्ञापन


1920 में  बने अकाली दल के संविधान के अनुसार पार्टी का संचालन किया जाएगा। अकाली दल का 99वां स्थापना दिवस 14 दिसंबर को मनाया जा रहा है, इसी दिन नए अकाली दल के ढांचे की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान अकाली दल बादल परिवार की जागीर बन चुका है। उनका अकाली दल 1920 के अकाली दल के सिद्धांतों को आधार बनाकर आगे बढ़ेगा। जब तक अकाली दल की पुरानी साख बहाल नहीं हो जाती, तब तक नया अकाली दल चैन से नहीं बैठेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि वर्तमान अकाली दल के कई लीडर उनके संपर्क में हैं। नए अकाली दल के ढांचे के निर्माण के बाद बादल परिवार का अकाली दल बिखर जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अलगाववादी नेता सिमरनजीत सिंह मान भी यदि अकाली दल के संविधान को मानेंगे तो उनका स्वागत है। पंजाब के सभी सिख संगठनों, संप्रदायों के साथ साथ आम आदमी पार्टी से बागी हुए सुखपाल सिंह खैरा, बैंस बंधुओं को अपने साथ आने की अपील की। इस दौरान पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और अमर पाल सिंह बोनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed