{"_id":"5c037d23bdec22419b5de3b2","slug":"randeep-surjewala-targets-on-cm-in-karnal-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरजेवाला ने साधा निशाना, कहा-करनाल छोड़कर दूसरा हलका तलाश रहे सीएम मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरजेवाला ने साधा निशाना, कहा-करनाल छोड़कर दूसरा हलका तलाश रहे सीएम मनोहर लाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असंध (करनाल)
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
randeep surjewala
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी व असंध से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने परिवर्तन रैली में प्रदेश सरकार पर जमकर तीर छोड़े। सुरजेवाला ने कहा कि सीएम मनोहर लाल करनाल को छोड़कर दूसरा हलका तलाश रहे हैं, लेकिन मेरा दावा है कि जिस प्रकार के इनके कार्य हैं, उसके चलते उन्हें हर जगह हार का सामना करना पड़ेगा। सुरजेवाला ने पीएम और सीएम का नाम लेकर कहा कि वे कितने भी जुल्म कर लें, लेकिन हम न झुकेंगे, न रुकेंगे और न दबेंगे।
विज्ञापन
असंध की अनाज मंडी में परिवर्तन रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुरजेवाला ने सीएम मनोहर लाल को पर्ची से बना सीएम करार दिया। उन्होंने कहा कि उनको जनता ने नहीं चुना, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्ची से बने हैं। पिछले चार साल से सीएम हवा में (हेलीकाप्टर में घूम रहे है) हैं, इसलिए उन्हें अपने हलके की टूटी सड़कें दिखाई नहीं देतीं।
विज्ञापन
कैथल में रोड शो के दौरान सुरजेवाला को रात को सीएम बन कर सोने के सीएम के बयान पर सुरजेवाला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस तरह से सीएम मनोहर लाल न तो अपने पद की गरिमा रखी और न ही उम्र की।
विज्ञापन