{"_id":"5f8763718ebc3e9bdd1f6e4b","slug":"ramlila-will-be-staged-from-tomorrow-chandigarh-news-pkl3910162121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला कमेटियों ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला कमेटियों ने शुरू की तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। प्रशासन की ओर से रामलीला मंचन की अनुमति मिलने के बाद कमेटियों ने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार और शनिवार से मंचन शुरू हो जाएगा। कलाकारों ड्रेस को ड्राइक्लीन के लिए भेजा। मुकुट के साथ तीर-धनुष के रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया है। सेक्टर-7 के नवयुग रामलीला एवं दशहरा कमेटी के स्टेज को सैनिटाइज किया गया। रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार मोहित कुमार ने बताया कि स्टेज को सैनिटाइज करने के बाद काम शुरू किया गया।
श्री बद्री-केदार रामलीला की बैठक आज
श्री बद्री-केदार रामलीला कमेटी सेक्टर 45-46 की बैठक वीरवार को होगी। ग्राउंड परमिशन न मिलने से कई रामलीला कमेटियों ने तैयारी शुरू नहीं की है। कमेटी के सभापति भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि वीरवार को सभी बातें तय होंगी। बैठक में फैसला होगा कि रामलीला का मंचन किस प्रकार और कितने दिनों का करें। उधर, सेक्टर-20 के आजाद ड्रामाटिक क्लब रामलीला एवं दशहरा कमेटी के प्रधान गुलशन कुमार ने बताया कि रामलीला की तैयारियां चल रही हैं। स्टेज बनाने से लेकर कलाकारों के ड्रेस को भी तैयार किया जा रहा है।
दिन भर लगे रहे अनुमति के लिए
संयुक्त रामलीला संघ के प्रधान रोहित शर्मा ने बताया कि अभी भी कई रामलीला कमेटियों को उपायुक्त कार्यालय से अनुमति नहीं मिली है। इससे परेशानी हो रही है। जिन रामलीला कमेटियों को अनुमति नहीं मिली है, उनको वीरवार को मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
हर साल चक्कर काटना पड़ता है
रामलीला कमेटियों को हर साल अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है। चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन को चाहिए कि वे रामलीला कमेटियों के अनुमति के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था करें। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी एक नोडल ऑफिसर बनाएं ताकि एक ही जगह पर अनुमति के लिए आवेदन करें और रामलीला मंचन से कम से कम 20 दिन पहले अनुमति मिल जाए। एक महीना पहले ही आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक कई रामलीला कमेटियों को अनुमति नहीं मिली।