फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ramlila manchan by childrens in mohali, must visit to see

पहली बार, बच्चे करेंगे रामलीला, जरूर देखने पहुंचें यहां

Mon, 12 Oct 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 12 Oct 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
ramlila manchan by childrens in mohali, must visit to see

मोहाली में कई जगह रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे देखने पहुंचते हैं। लेकिन पहली बार शहर में बच्चे खुद रामलीला का मंचन करेंगे। यह पहल सेक्टर-68 के बच्चों ने की है। जिनकी रामलीला सोमवार से सेक्टर के श्री दुर्गा माता मंदिर में शुरू होगी।

विज्ञापन


सेक्टर-68 के बच्चों ने जब खुद रामलीला का मंचन करने का फैसला किया था, तो उनके घरवाले भी इसे मजाक ही समझ रहे थे। लेकिन बच्चों ने जब संजीदगी दिखाई तो उनके परिजनों ने भी पूरा सपोर्ट किया। पिछले एक महीने से करीब 45 बच्चे रिहर्सल में जुटे हुए हैं। जिनमें पांचवीं से लेकर बारहवीं क्लास तक के बच्चे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों के एग्जाम भी पड़े, रोजाना की पढ़ाई और ट्यूशन के बावजूद उन्होंने दो घंटे रिहर्सल के लिए निकाले। डायरेक्टर बद्री प्रसाद कौशिक और परमजीत सिंह वालिया के दिशा-निर्देशन में बच्चे रोजाना मंदिर में रिहर्सल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीरामचरितमानस के श्लोक और चौपाइयां याद करने में थोड़ी दिक्कत आ रही थी, लेकिन बच्चों ने पूरा जोर लगाया। रामलीला में हिस्सा लेने वाले बच्चों के लिए दिल्ली से खासतौर पर ड्रेसेज लाई गई हैं। जबकि, स्टेज भी बच्चों ने खुद रामलीला कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर तैयार किया है। बच्चों का मेक-अप बलविंदर कौर करेंगी।

इलाका पार्षद और रामलीला ड्रामेटिक क्लब के प्रधान बॉबी कंबोज ने बताया कि रामलीला का उद्घाटन भी भव्य होगा। शहर के सभी 23 अकाली-भाजपा पार्षद मिल कर सोमवार को इसका उद्घाटन करेंगे।

रामलीला संपन्न होने के बाद दशहरा भी धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीला कमेटी के सदस्य दौलत राम कंबोज, मनोज अग्रवाल, वेद प्रकाश व पवन सूद भी बच्चों की हौसलाअफजाई में लगे हैं।

फेज चार में राजस्थानी कलाकार जमाएंगे रंग
फेज चार मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर के बाहर रामलीला का मंचन करवाया जाएगा। जिसमें राजस्थान के कलाकार रंग जमाएंगे। कलाकार सोमवार रात पहुंचेंगे, मंचन मंगलवार से होगा।

फेज एक में अंकुश क्लब द्वारा नेबरहुड पार्क की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। श्रीरामलीला कमेटी द्वारा डीसी दफ्तर के सामने मंचन होगा। फेज 5 में नव युवा क्लब की ओर से साढ़े सात मरला कोठियों के पार्क में मंचन होगा। तो सेक्टर-68 में श्री दुर्गा माता मंदिर में।


श्री रामलीला एंव दशहरा कमेटी की ओर से गांव मटौर के प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर में रामलीला करवाई जाएगी। सरस्वती कला मंच फेज 11 द्वारा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में मंचन किया जाएगा। सोहाना में भी रामलीला का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed