फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rambilas paswan visit in kaithal

कहावत में बोले पासवान, क्यों हुई बिहार में हार?

Wed, 27 Aug 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Wed, 27 Aug 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
rambilas paswan visit in kaithal

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामबिलास पासवान ने बिहार में पार्टी की हार को एक कहावत के माध्यम से समझाया।

विज्ञापन


महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए रामबिलास पासवान ने कहा कि हमारे यहां स्कूलों में एक कहावत है कि एक व्यक्ति के तीन बेटे जिसमें एक के 30 प्रतिशत, दूसरे के 20 प्रतिशत एवं तीसरे के 15 प्रतिशत अंक आते हैं और वह फेल हो जाते हैं तो वह प्रिंसिपल के पास जाकर कहता है कि तीनों को कुल प्राप्तांक 65 प्रतिशत के हिसाब से पास कर दो। ऐसा ही कुछ इस गठबंधन के साथ हुआ है। इसलिए परिणाम से ज्यादा उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है।

बिहार की 10 सीटों पर आए नतीजों पर विपक्षी दलों को ज्यादा उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी सरकार के कार्यकाल में सफलता-विफलता को नब्बे दिन में नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि बिहार में आया परिणाम ज्यादा प्रभावित करने वाला नहीं है।
विज्ञापन

बिहार में महागठबंधन उत्तर प्रदेश में नहीं चल पाएगा

rambilas paswan visit in kaithal

मोदी के नेतृत्व में सरकार के गठन के बाद भ्रष्टाचार कम हुआ है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बजने लगा है। देश के पैसों के वितरण के लिए योजना आयोग खत्म करके नई संस्था का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की जगह यदि वे होते तो शांत होकर घर बैठ जाते, लेकिन जिस पार्टी को जनता ने विपक्ष में बैठने के लिए आवश्यक 10 प्रतिशत सीटें न देकर केवल 44 सीटें दी है, वह पार्टी विपक्ष के नेता पद के लिए छटपटा रही है।

बिहार में महागठबंधन उत्तर प्रदेश में नहीं चल पाएगा। क्योंकि वहां कई मुजफ्फर नगर दंगों समेत ऐसे मामले हैं, जिसमें अधिकतर पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए हैं। यदि वे एक साथ आईं तो निश्चित तौर पर समाप्त हो जाएंगी। इसीलिए इस महागठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। राजग के नेतृत्व में देश तरक्की ओर ओर अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed