फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced in sadhvi rape case, weapon owners missed from dera sacha sauda

राम रहीम के डेरा प्रेमियों को लेकर नई बात आई सामने, पुलिस की चिंता बढ़ी

Fri, 08 Sep 2017 09:44 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, weapon owners missed from dera sacha sauda
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम के डेरा प्रेमियों को लेकर नई बात सामने आई है, जिसने हरियाणा पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


दरअसल डेरा सच्चा सौदा सिरसा में रहने वाले 37 हथियारबंद प्रेमी अचानक ही गायब हो गए हैं। ये प्रेमी हथियारों समेत कहां चले गए और चेतावनी के बावजूद उन्होंने प्रशासन को अभी तक हथियार जमा क्यों नहीं करवाए? इसे लेकर हरियाणा पुलिस गंभीर है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने इनकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस का दावा है कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा से जुड़े 157 डेरा प्रेमी ऐसे हैं, जिनके पास हथियार मौजूद हैं। सभी हथियार लाइसेंसी है और हथियारों से लैस ये डेराप्रेमी डेरे में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस के लिए टेंशन बने हुए थे हथियारबंद प्रेमी

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, weapon owners missed from dera sacha sauda
Ram Rahim
दरअसल, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने काफी समय पहले ही सरकार को यह इनपुट दे दिया था कि डेरे के भीतर डेरामुखी की कथित फौज भी है, जो हथियारों से लैस है। इसी को लेकर ये हथियारबंद प्रेमी सरकार और हरियाणा पुलिस के लिए बढ़ी चिंता का विषय बने हुए थे।

हरियाणा पुलिस को आशंका थी कि इन हथियारबंद प्रेमियों में कहीं सीधा टकराव न हो जाए। इसलिए पुलिस ने दबाव बनाया कि जिस भी डेराप्रेमी के पास हथियार है, वे अपने हथियार स्थानीय प्रशासन के पास जमा करवा दें।

पुलिस के पास मौजूद इनपुट के मुताबिक 157 डेरा अनुयायियों के पास हथियार हैं, जो डेरे के भीतर हैं, लेकिन पुलिस के दबाव के बाद सिर्फ 120 अनुयायियों ने ही अपने लाइसेंसी हथियार स्थानीय प्रशासन को जमा करवा दिए। 37 अनुयायी कहां हैं? इस बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है।

‘अमर उजाला’ ने पहले ही कर दिया था खुलासा

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, weapon owners missed from dera sacha sauda
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
‘अमर उजाला’ ने 28 अगस्त को ‘डेरे में है बाबा की प्रशिक्षित फौज और हथियारों का जखीरा’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस बात का खुलासा कर दिया है, लेकिन इस प्रकरण में यह बड़ा सवाल है कि आखिरकार डेरे में अनुयायियों को हथियारों की जरूरत क्या है?

डेरा जब पूरी तरह से धार्मिक है, तो डेढ़ सौ से ज्यादा हथियार यहां क्या कर रहे हैं? इसके अतिरिक्त 25 अगस्त को जब डेरामुखी अपने काफिले के साथ सीबीआई कोर्ट में पेश हुए थे, तो उनके काफिले की एक गाड़ी से हरियाणा पुलिस को प्रतिबंधित एके-47 राइफल भी मिली थी?

ये राइफल डेरे केअनुयायियों के पास कहां से आई? इसकी जांच भी पुलिस अभी कर रही है। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि 37 हथियारबंद डेराप्रेमियों की तलाश की जा रही है। वे अभी नदारद है, उनसे भी अपील है कि वे भी सामने आएं और अपने हथियार जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed