राम रहीम की एमएसजी बनी सरकार के लिए चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की गिरफ्तारी के लंबे प्रकरण से निपटने के बाद राहत की सांस ले रही हरियाणा सरकार के लिए नई मुश्किल खड़ी होने वाली है।
सिरसा डेरा प्रमुख की फिल्म एमएसजी की प्रदेश में रिलीजिंग और उसके विरोध को देखते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। हालांकि रविवार को फिल्म का प्रोमो गुड़गांव में तकनीकी कारणों से डिले हो गया, लेकिन 16 जनवरी को पूरे प्रदेश में फिल्म की लांचिंग की तैयारी जोरों पर चल रही है।
हालात को देखते हुए प्रदेश में सीआईडी और खुफिया एजेंसियों ने इनपुट इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। 16 जनवरी को हरियाणा सहित देश के सिनेमाघरों में यह फिल्म लांच हो रही है, जिसके लिए टिकटों की बुकिंग एडवांस में ही हो चुकी है। इसी बीच फिल्म का विरोध भी शुरू हो चुका है। लिहाजा प्रदेश के नए बने डीजीपी यशपाल सिंघल के पदभार ग्रहण करते ही राज्य में कानून व्यवस्था की दूसरी चुनौती खड़ी हो गई है।
इनेलो के छात्र संगठन ने दर्ज कराई आपत्ति
इनेलो के छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पहले ही अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है, जबकि हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने फिल्म पर पाबंदी लगाने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सेंसर बोर्ड को पत्र भी लिखा है।
डा. आदित्य इंसा, प्रवक्ता, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा ने बताया कि रविवार को होने वाला प्रोमो तकनीकी कारणों के चलते विलंबित हो गया। 16 जनवरी को फिल्म रिलीज होगी। उससे पहले ही किसी दिन प्रोमो रखा जाएगा।
यशपाल सिंघल, डीजीपी हरियाणा के अनुसार फिल्म का प्रोमो नहीं हो सका। हम सभी तरह से स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं। यदि 16 जनवरी को फिल्म रिलीज होती है तो किसी को कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दी जाएगी। प्रदेश पुलिस ने इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
इनेलो के छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के मुताबिक, जिस प्रकार धर्म या पंथ की आड़ में सिरसा डेरा मुखी भोलीभाली जनता को ठगने का काम कर रहे हैं, इनेलो का छात्र विंग इनसो उसका पुरजोर विरोध करेगा और 16 तारीख को इस फिल्म को हरियाणा के किसी भी सिनेमा घर में दिखाए जाने का विरोध किया जाएगा।