फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim released his second song

Haryana: राम रहीम ने अपना दूसरा गाना किया रिलीज, लाखों लोगों ने देखा, इस मुद्दे पर है आधारित

Wed, 09 Nov 2022 02:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 02:25 PM IST
सार

राम रहीम ने स्वयं पर फिल्माया गीत लांच किया। जागो देश दे लोको, जागो दुनिया दे लोको शीर्षक से बने गीत में डेरामुखी नशा छोड़ने, नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसने और ठेके बंद करवाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Ram Rahim released his second song
राम रहीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत सिंह की हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम ने अपना एक नया गाना लांच किया है। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी महाराज के अवतार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डेरामुखी ने सोशल मीडिया पर गीत को लांच किया। यूपी के बागपत स्थित डेरा से ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा, पंजाब, यूपी, हिमाचल, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से अनुयायी जुड़े। सिरसा डेरा में भी मुख्य कार्यक्रम हुआ। सोशल मीडिया पर 12 घंटे के दौरान इस गीत को करीब ढाई लाख लोगों ने देखा है।

विज्ञापन


डेरामुखी रोहतक स्थित सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इन दिनों पैरोल पर बाहर है और यूपी के बागपत स्थित डेरा में रुका हुआ है। आठ नवंबर को डेरा के संस्थापक शाह मस्ताना जी महाराज का अवतार दिवस था। इस दौरान कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। शाम सात बजे प्रस्तावित कार्यक्रम रात करीब सवा 10 बजे शुरू हुआ। डेरामुखी ने ऑनलाइन माध्यम से अनुयायियों से जुड़कर संदेश दिया और बताया कि कहां-कहां से अनुयायी जुड़े हैं। इसके बाद एक के बाद एक प्रस्तुति शुरू हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के खिलाफ लांच किया गीत
राम रहीम ने स्वयं पर फिल्माया गीत लांच किया। जागो देश दे लोको, जागो दुनिया दे लोको शीर्षक से बने गीत में डेरामुखी नशा छोड़ने, नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसने और ठेके बंद करवाने का आह्वान किया। डेरामुखी ने सोशल मीडिया पर इसे लांच किया। 12 घंटे के दौरान इस गाने को करीब 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसके अलावा इसे विभिन्न मंचों पर शेयर भी किया गया है।



दिवाली पर भी पेश किया था गाना, खूब हुआ था प्रचारित
दिवाली पर भी डेरामुखी ने एक गीत लांच किया था। नित्त मनांदे दिवाली गीत सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित हुआ। इसे करीब एक करोड़ 13 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। 24 अक्तूबर को लांच गाने के बाद अब डेरामुखी ने नया गीत पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed