{"_id":"5b118dbc4f1c1ba56e8b5b94","slug":"ram-rahim-now-demand-for-jail-food","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अन्न ठुकराने वाला दुष्कर्मी राम रहीम अब खाने के लिए जेल में गिड़गिड़ा रहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न ठुकराने वाला दुष्कर्मी राम रहीम अब खाने के लिए जेल में गिड़गिड़ा रहा
महबूब अली, रोहतक
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा दुष्कर्मी राम रहीम इन दिनों जेल में खाने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। हालांकि जेल प्रशासन रामरहीम को समय पर खाना उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। प्रतिदिन रामरहीम जेल में सब्जी की खेती में सहयोग रहा है।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंचकूला में 25 अगस्त को रेप का दोषी करार दिया था। इसी दिन उसे सुनारिया जेल में भेज दिया था। 28 अगस्त को जेल में ही अदालत लगाकर गुरमीत को दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी। यह सजा बीस साल तक चलेगी। जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन
जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल में बंद होने के शुरुआती दिनों में रामरहीम ने कई बार जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए खाने को खाने से इनकार कर दिया था। मगर अब पिछले कई दिन से रामरहीम खुद दोपहर व शाम में खाने के लिए जेल प्रशासन से गुहार लगाता है। कुछ देर होते ही वह खुद ही खाना मांगने लगता है। जेल में राम रहीम से प्रतिदिन बैंगन से लेकर आलू व अन्य सब्जियों की खेती कराई जा रही है। रामरहीम के खेत में मेहनत करने को भी भूख लगने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
अलग बैरक में ही कराई जाती है मुलाकात
सूत्रों के अनुसार रामरहीम से मिलने वाले लोगों की मुलाकात जेल में बनी अलग बैरक में ही कराई जाती है। जब राम रहीम को बैरक से बाहर निकाला जाता है तो अन्य बंदियों को अंदर कर दिया जाता है। रामरहीम से मिलने वाले उसके परिवार के लोगों की वीडियोग्राफी भी कराई जाती है।
नाश्ते से लेकर खाना तक कराया जाता है उपलब्ध
फाइल
सूत्रों के अनुसार जेल में सुबह के समय बंदियों को बिस्कुट, चाय, ब्रेड जबकि दोपहर व शाम के समय खाने में आलू, छोले की सब्जी से लेकर रोटी उपलब्ध कराई जाती है। अन्य सामान के लिए कैंटीन उपलब्ध है, जिस पर कोई भी सामान खरीदा जा सकता है।
सभी कैदियों से मिलकर दर्द बांटना चाहता है रामरहीम
सूत्रों के अनुसार, रामरहीम जेल में बंद सभी कैदियों से मिलकर अपना दर्द बांटना चाहता है। उसका कहना है कि वह निर्दोष है। बावजूद इसके उसे फंसाया गया। नौ माह से जेल में बंद होने के बाद भी रामरहीम को आधे से अधिक बंदी अभी तक नहीं देख सके हैं।
सभी कैदियों से मिलकर दर्द बांटना चाहता है रामरहीम
सूत्रों के अनुसार, रामरहीम जेल में बंद सभी कैदियों से मिलकर अपना दर्द बांटना चाहता है। उसका कहना है कि वह निर्दोष है। बावजूद इसके उसे फंसाया गया। नौ माह से जेल में बंद होने के बाद भी रामरहीम को आधे से अधिक बंदी अभी तक नहीं देख सके हैं।