फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim News: 40 days parole of Ram Rahim ended

Ram Rahim News: 40 दिन की राम रहीम की पैरोल खत्म, शुक्रवार को सुनारिया जेल लौटेगा डेरामुखी

Thu, 02 Mar 2023 08:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Mar 2023 08:32 PM IST
सार

25 जनवरी को शाह सतनाम जी का जन्मदिवस होता है। इस दौरान सिरसा डेरा से डेरामुखी लाइव जुड़ा। इसके बाद रूटीन के कार्यक्रम होते रहे। अब 28 फरवरी को भी डेरा की ओर से कार्यक्रम हुआ। इसमें भी डेरामुखी जुड़ा और अनुयायियों से बातचीत की।

विज्ञापन
Ram Rahim News: 40 days parole of Ram Rahim ended
राम रहीम - फोटो : फाइल

विस्तार

डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल खत्म हो गई है। 21 जनवरी को डेरामुखी जेल से बाहर आया था। अब शुक्रवार को डेरामुखी जेल में वापसी करेगा। पैरोल अवधि के दौरान डेरामुखी 25 जनवरी को बड़े कार्यक्रम में शामिल हुआ था। 28 फरवरी को भी मुख्य कार्यक्रम के दौरान अनुयायियों से रूबरू हुआ था। हालांकि इस दौरान डेरा की ओर से नई महिम भी शुरू की गई लेकिन जाम-ए इंसां को डेरा भूल गया। अब केवल नामदान दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड, रणजीत हत्याकांड और साध्वी यौन शोषण मामले में डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह सजा काट रहा है। डेरामुखी 40 दिन की पैरोल पर 21 जनवरी को जेल से बाहर आया था, तभी से वह यूपी के बागपत जिले के बरनावा स्थित डेरा में रह रहा है। बाहर आते ही डेरामुखी ने प्रदेशभर में महासफाई अभियान चलवाया था। इसके बाद डेरा की ओर से 25 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


25 जनवरी को शाह सतनाम जी का जन्मदिवस होता है। इस दौरान सिरसा डेरा से डेरामुखी लाइव जुड़ा। इसके बाद रूटीन के कार्यक्रम होते रहे। अब 28 फरवरी को भी डेरा की ओर से कार्यक्रम हुआ। इसमें भी डेरामुखी जुड़ा और अनुयायियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मुहिम शुरू की लेकिन जाम-ए इंसां को भूले
डेरा की ओर से समाज की भलाई के लिए काम करने के लिए कई तरह की मुहिम शुरू की गई हैं। इसके तहत विधवाओं की दोबारा शादी करवाना, नशा मुक्ति अभियान चलाना और गरीबों को मकान बनाकर देना शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में ये भी आह्वान किया गया है कि सभी लोग अपनी गाड़ियों में फर्स्ट एड बॉक्स रखें, ताकि सड़क हादसों में घायल होने वालों की सहायता की जा सके। हालांकि डेरा अपनी पहली मुहिम जाम-ए-इंसां को भूल गया। अभी केवल नामदान दिया जा रहा है। जबकि डेरा की ओर से पहले जाम-ए इंसां पिलाने की परंपरा शुरू की गई थी। जाम-ए-इंसां को लेकर ही विवाद भी हुआ था। डेरामुखी पर आरोप लगे थे कि उन्होंने सिखों के गुरु जैसी पोशाक पहनकर उनकी नकल करने का प्रयास किया है। इसे लेकर पंजाब में दंगों की आग भी भड़क उठी थी।

 

डेरामुखी शुक्रवार को वापस जेल में सरेंडर करेंगे। जाम-ए-इंसां फिलहाल बंद है। नामदान की प्रक्रिया चल रही है। जितेंद्र खुराना, प्रवक्ता, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed