फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim movie msg, massanger of god release

MSG: ऐसा जुनून, पूरा हॉल बुक कराना चाहते हैं लोग

Fri, 16 Jan 2015 12:44 PM IST
गोविंद परवाना /अमर उजाला, मनीमाजरा
गोविंद परवाना /अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Fri, 16 Jan 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
ram rahim movie msg, massanger of god release

डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म को लेकर दर्शकों में ऐसा जुनून है कि वे मॉल में पूरा हाल पूरा कराना चाहते हैं। चंडीगढ़ पीवीआर के मैनेजर इसकी पुष्टि करते हैं। उनका कहना है कि जब तक फिल्म के प्रिंट सिनेमाघरों में नहीं आते, तब तक उस फिल्म टिकट बुक नही की जाती है।

विज्ञापन


पीवीआर एलांते के सिनेमा मैनेजर चंद्रमोहन का कहना कि फिल्म के बुकिंग करवाने के लिए लोगों के दूर-दूर से फोन आ रहे थे। लोग चार टिकटों से लेकर पूरी ऑडी तक बुकिंग करवाने के लिए संपर्क कर रहे थे, लेकिन फिल्म शुक्रवार को रिलीज करने के संबंध में कोई सूचना नहीं मिलने के कारण उन्होंने कोई भी टिकट बुक नहीं की।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रिलीज नही

ram rahim movie msg, massanger of god release

एमएसजी 16 जनवरी को चंडीगढ़ में रिलीज नही हो रही है। यह फिल्म चंडीगढ़ के पिकाडली, एलांते मॉल,  पीवीआर, डीटी सिनेमा और फन रिपब्लिक में लगाई जानी थी।

मनीमाजरा स्थित फन सिनेमा के मैनेजर जतिंदर सिंह का कहना कि फिल्म का कई जगह विरोध हो रहा था। इस कारण उन्होंने इसका कोई शो या टिकट बुक नही की थी।

आईटी पार्क स्थित डीटी सिनेमा के मैनेजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि उनको वीरवार को पता चला कि फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। जब तक फिल्म के प्रिंट सिनेमाघरों में नहीं आते, तब तक उस फिल्म टिकट बुक नही की जाती है। सेक्टर-34 स्थित पिकाडली सिनेमा के जीएम विनित सबलोक का कहना कि उनको वीरवार पता चला कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज नही हो रही। उनके पास भी फिल्म के प्रिंट नही आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed