{"_id":"ce0e34c985a9a4daffa79aade8af0b2d","slug":"ram-rahim-massenger-of-god-banned-by-censor-board-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की 'मैसेंजर ऑफ गॉड' की रिलीज खटाई में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की 'मैसेंजर ऑफ गॉड' की रिलीज खटाई में
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' की रिलीज खटाई में पड़ गई है। सेंसर बोर्ड ने इस पर रोक लगा दी है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी थी। बोर्ड ने मूवी को प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म के खिलाफ देश भर से विरोध के सुर उठ रहे थे। फिल्म पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी। कई दिनों से मूवी के विरोध में प्रदर्शन भी हो रहे थे। पंजाब और हरियाणा में काफी तनाव का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
अकाल तख्त समेत कई सिख संगठनों ने राम-रहीम की इस फिल्म पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए बैन लगाने की मांग की थी। गृह मंत्रालय ने भी यह आशंका जताई है कि फिल्म को देखने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, देश भर में फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों से जारी था। संत राम रहीम खुद प्रमोशन में जुटे थे। ऐसे में सेंसर बोर्ड के इस फैसले से डेरा प्रमुख समेत उनके समर्थकों को बड़ा झटका लगा है।