फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim Gardening work in Sunaria Jail will be Beneficial for Haryana Jails

सुनारिया जेल में कैद राम रहीम और अन्य बंदियों द्वारा तैयार पौधों से गुलजार होंगी जेलें, खास प्लानिंग

Thu, 18 Apr 2019 11:04 AM IST
खुशबू गोयल महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Apr 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim Gardening work in Sunaria Jail will be Beneficial for Haryana Jails
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में सजायाफ्ता राम रहीम और अन्य बंदियों द्वारा जेल के अंदर उगाई गई पौध अब प्रदेश भर की जेलों को गुलजार करेगी। यहां आलू, बैंगन, लौकी की सब्जियां और फूलों की पौध तैयार हो चुकी है। अब इन्हें प्रदेश की जेलों में सप्लाई किया जा रहा है, ताकि उन जेलों को भी हराभरा व खूबसूरत बनाया जा सके।
विज्ञापन


बता दें कि राम रहीम पत्रकार छत्रपति हत्यांकाड और साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में बंद है। पिछले करीब तीन माह से राम रहीम बंदियों के साथ मिलकर गेंदा, गुलाब, कमल की पौध तैयार करने और इनकी देखरेख में जुटा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दस बीघे से अधिक जमीन में जेल के अंदर फूलों की  खेती की जा रही है।
विज्ञापन


पौध तैयार होने के साथ-साथ तरह-तरह के फूल भी खिलने शुरू हो गए हैं। अब फूलों और सब्जियों की पौध आसपास की जेल सोनीपत, पानीपत, भिवानी, झज्जर, कुरुक्षेत्र और अन्य स्थानों पर सप्लाई की जा रही है। जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि जेल के अंदर सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याधुनिक फर्नीचर की भी दूर-दूर तक धूम

जेल के अंदर बंदी अत्याधुनिक फर्नीचर भी तैयार करते हैं। दिल्ली में भी सुनारिया जेल में बनाए गए फर्नीचर की मांग है। यहां पर लगाए गए मेले में फर्नीचर को बेचा गया था। अत्याधुनिक फर्नीचर तैयार करने वाले बंदियों को विभागीय अधिकारी सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed