फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim dera sacha sauda billions of property collection, income sources

राम रहीम के डेरे में चढ़ावा बैन, जानिए फिर भी करोड़ों की प्रॉपर्टी कैसे बनी?

Wed, 13 Sep 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Wed, 13 Sep 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
ram rahim dera sacha sauda billions of property collection, income sources
Ram rahim
राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में चढ़ावा बैन था, फिर भी करोड़ों की प्रॉपर्टी है। आखिर कैसे यह प्रॉपर्टी बनी और इसके लिए क्या तरीका अपनाया गया। दरअसल, डेरा सच्चा सौदा ने कभी चढ़ावा नहीं लिया, लेकिन लेने के दूसरे रास्ते अपनाए हुए थे। परमार्थ और वेलफेयर फंड के नाम पर लोग खूब धनराशि जमा करवाया करते थे।
विज्ञापन


डेरा हित में प्राण गंवाने वाले श्रद्धालु को शहीद का दर्जा दिया जाता था और डेरा की ओर से उसके परिवार की आर्थिक मदद की जाती थी तथा उसके परिवार की हरसंभव मदद की जिम्मेदारी उस क्षेत्र के भंगीदास को सौंपी जाती थी। डेरा सच्चा सौदा में सदैव बात कही जाती थी कि डेरा कभी चंदा नहीं लेता और न ही गुल्लक रखता है। पहले डेरा की खेती की कमाई से ही लंगर आदि का खर्च निकलता था पर बाद में जैसे-जैसे श्रद्धालुओं भीड़ बढ़ती गई डेरा का दस्तूर भी बदलता गया।
विज्ञापन


डेरे में दो खाते हुआ करते थे एक खाता का नाम परमार्थ तो दूसरे खाते का नाम शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फंड होता था। जिस किसी को डेरा के लिए जो भी धनराशि देनी होती थी वह इन्हीं खातों में जमा करवाई जाती थी। जिसकी बाकायदा रसीद और साथ में प्रसाद तक दिया जाता थी। जब भी डेरा में कोई शादी होती तो दोनों परिवार के लोग इन्हीं दोनों में से किसी एक खाते में अच्छी खासी धनराशि जमा करवाते थे साथ ही परिवार के लोग देहदान, नेत्रदान, अंगदान के शपथ पत्र भरा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में भी खूब आता था पैसा

ram rahim dera sacha sauda billions of property collection, income sources
गुरमीत राम रहीम
डेरा के हर शिक्षण संस्थान में बच्चों से परमार्थ के नाम पर हर माह कुछ न कुछ धनराशि निकलवाई जाती थी। डेरा में जो भी श्रद्धालु आता था वह शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फंड में कुछ न कुछ जमा करवाकर जाता था। डेरा की व्यावसायिक गतिविधियों जो भी भागीदार होता वह भी अच्छी खासी रकम जमा करवाता था। इसके बाद में डेरा की ओर से एक और मुहिम शुरू की गई। एक रुपये रोजाना।

यानि परिवार का हर सदस्य रोजाना परमार्थ के नाम पर एक रुपया निकालेगा और एक माह बाद उसे जमा करवा देगा। श्रद्धालु इस धनरशि को नामचर्चा घर में जाकर जमा करवाते थे। डेरा की ओर से एक व्यवस्था और की गई कि इस धनराशि को किसी भूखे को खाना खिलाने और उसे कपडे़ पहनाने पर खर्च किया जा सकता है। भिखारी को भीख देने की सख्त मनाही थी।

उधर, डेरा प्रमुख की ओर से जब भी रूबरू नाइट होती तो उसका अलग से शुल्क लिया जाता था। कुछ राशि तो लाखों में होती थी। डेरा की खातिर जिस श्रद्धालु की मौत हो जाती या वह आत्महत्या कर लेता था तो उसे शहीद का दर्जा दिया जाता था। उस व्यक्ति के परिवार की डेरा की ओर से हर संभव मदद की जाती थी।

 

विदेशों तक फैसला है राम रहीम का साम्राज्य

ram rahim dera sacha sauda billions of property collection, income sources
राम रहीम
गौरतलब है कि राम रहीम का साम्राज्य भारत से लेकर अमेरिका तक फैला हुआ है। राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1948 में शाह मस्ताना महाराज ने की थी। शाह मस्ताना महाराज के बाद डेरा के गद्दीनशीन शाह सतनाम महाराज बनाए गए। उन्होंने 1990 में अपने अनुयायी संत गुरमीत सिंह को गद्दी सौंप दी थी। डेरा सच्चा सौदा आश्रम करीब 68 सालों से लगातार चल रहा है।

इसके बाद में संत गुरमीत का नाम संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक इसका हेड क्वार्टर हरियाणा में हैं। पूरी दुनिया में डेरा आश्रम के 250 ब्रांच हैं। इतना ही नहीं डेरा तीन विशेष अस्पताल और एक इंटरनेशनल आई बैंक भी चलाता है। ऐसा भी बताया जाता है कि डेरा का साम्राज्य देश से लेकर विदेशों तक फैला है। अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और तो और यूएई तक इसके आश्रम और अनुयायी हैं।

जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में इस डेरे के करीब 5 करोड़ अनुयायी बताए जाते हैं। इनमें से करीब 25 लाख अनुयायी तो सिर्फ हरियाणा में हैं। राम रहीम अब तक 5 फिल्में बना चुका है। साल 2106 में उनकी आई फिल्म 'एमएसजी द वॉरियर लॉयन हार्ट' थी। इस फिल्म ने 5.75 करोंड़ रुपए कमाए थे। इसी साल फरवरी में आई इस फिल्म को राम रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनाया था. इसे 'द वॉरियर लॉयन हार्ट' का दूसरा पार्ट बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed