फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim became emotional after looking daughters on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर डेरे की चेयरपर्सन के साथ पुत्रवधू व बेटियों को देख भावुक हुआ राम रहीम

Mon, 27 Aug 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 27 Aug 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim became emotional after looking daughters on Rakshabandhan
Ram Rahim - फोटो : File Photo

रक्षाबंधन पर डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन शोभा गोरा रविवार को सुनारिया पहुंचीं। उसके साथ राम रहीम की पुत्रवधू, दो बेटियां और पोते-पोती भी आए। इन्हें देखकर दुष्कर्मी राम रहीम भावुक हो गया। वे करीब आधा घंटा साथ रहे।

विज्ञापन


रविवार को पर्व पर राम रहीम से मिलने परिवार सुनारिया पहुंचा। शाम करीब चार बजकर दस मिनट पर जेल पहुंचे परिवार के सदस्यों में पुत्रवधू उषनमीत, बेटी अमरप्रीत व चरणप्रीत के अलावा पोता व पोती शामिल थे। सभी चार बजकर 40 मिनट तक जेल परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने राम रहीम के साथ समय बिताया। जेल प्रशासन ने बंदियों को पर्व पर मां, बहन, बेटी व बुआ से मिलने की अनुमति दी थी। इसके चलते बड़ी संख्या में महिलाएं जेल परिसर पहुंचीं। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी व अन्य सदस्यों ने उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन


राम रहीम को जल्द मिल सकती है पैरोल : शोभा
जेल में गुरमीत राम रहीम से मिलने आई डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन शोभा गोरा ने बताया कि यह सामान्य दौरा था। डेरा संचालक का स्वास्थ्य ठीक है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। उन्हें 28 अगस्त के बाद जेल से पैरोल मिलने की संभावना बनी है। साधुओं को नपुसंक बनाने का मामला इसमें अड़चन डाल सकता है। सीबीआई इस मामले में तीन दिन पहले उसकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। जमानत न होने तक पैरोल में भी कानूनी अड़चन रहेगी। जमानत मिलने के बाद पैरोल के लिए अर्जी देने का रास्ता खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed