फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim accused in Ranjit Singh murder case

अब इस केस में भी कस सकता है राम रहीम रहीम पर शिंकजा, 19 जनवरी से शुरू होगी बहस

Fri, 18 Jan 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 18 Jan 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
ram rahim accused in Ranjit Singh murder case
ram rahim - फोटो : फाइल फोटो

साध्वियों के साथ यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में फैसला आ चुका है। दोनों मामलों में डेरामुखी समेत अन्य अनुयायियों को दोषी करार देकर सजा सुना दी गई है। छत्रपति हत्याकांड में तो भले ही डेरामुखी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके बावजूद डेरामुखी पर अभी और कानूनी शिकंजा कस सकता है। 

विज्ञापन


कुछ मामले और हैं, जिसमें डेरामुखी आरोपी है। हालांकि बचाव पक्ष के पास अभी इस उम्रकैद की सजा को ऊपरी अदालत में चुनौती देने का विकल्प है। लेकिन अन्य मामलों में भी यदि फैसला डेरामुखी के खिलाफ आता है, तो डेरामुखी की मुश्किलें और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छत्रपति हत्याकांड के अतिरिक्त डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या का मामला भी सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहा है। सीबीआई के वरिष्ठ अधिवक्ता एचपीएस वर्मा के अनुसार इस मामले में तमाम गवाही पूरी हो चुकी है और अब 19 जनवरी को इस मामले में बहस शुरू हो रही है। उम्मीद है इस मामले में भी जल्द फैसला आएगा। 



 इस केस में भी डेरामुखी आरोपी है। इसके अलावा डेरामुखी पर एक और गंभीर केस भी सीबीआई अदालत में विचाराधीन है। डेरामुखी पर आरोप है कि उन्होंने अध्यात्म का सहारा लेते हुए डेरे के करीब 400 साधुओं को नपुंसक बनाया है। इस मामले में सीबीआई द्वारा विशेष कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है और केस में अभी सुनवाई चल रही है।

उधर, डेरे के एक अन्य अनुयायी फकीरचंद मर्डर केस की दोबारा जांच करवाने के लिए हाईकोर्ट में अपील करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले की जांच भी सीबीआई कर रही थी। लेकिन दिसंबर 2010 में सीबीआई ने इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी, जिसके बाद इस केस में डेरामुखी को बरी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed