फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rally of BJP president amit shah, 5 important things

करनाल रैली: 15 मिनट बोले अमित शाह, 5 खास बातें

Wed, 27 May 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Wed, 27 May 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
rally of BJP president amit shah, 5 important things

चिलचिलाती गर्मी और 46 डिग्री तापमान के बीच हरियाणा के करनाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 15 मिनट के संबोधन में काफी बातें कहीं।

विज्ञापन


मोदी सरकार के एक साल की नीतियों का गुणगान करते हुए उन्होंने मोदी की हर योजना व अभियान को छुआ, साथ ही आगामी चार साल के लिए सपने देखने और उन्हें साकार करने का वादा कर गए। अपने संबोधन में शाह ने यूपीए को जमकर कोसा, और मोदी सरकार की तारीफ में कसीदे गढ़े।
विज्ञापन


किसानों और पिछड़े लोगों के हकों की बात कही, साथ ही युवाओं के स्वरोजगार और रेल और सड़कों के जाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये तो विकास की एक शुरुआत है। अभी विकास की नींव रखी है, जिस पर आने वाले पांच साल में विकास रूपी शानदार महल बन सकेगा, जिसका दुनिया के नक्शे में नाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को करनाल के हुडा ग्रांउड सेक्टर-12 में केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित जन कल्याण पर्व महारैली को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, सीएम मनोहर लाल ने उन्हें पगड़ी भेंट करके उनका सम्मान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों की 18 भाषाओं में बनाई गई सीडी का भी कंप्यूटर के माध्यम से विमोचन किया। दोपहर 1.23 मिनट से वे 1.38 मिनट तक बोले। इस दौरान शाह ने पिछली यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला और एनडीए की तारीफ के पुल बांधे।

कई मुद्दों पर शाह ने बेबाक टिप्पणी की

rally of BJP president amit shah, 5 important things

हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि एक वर्ष पहले आज के ही दिन नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था और देश की जनता से वादा किया था कि हम देश की स्थिति को बदलेंगे।

आज प्रधानमंत्री सहित किसी भी मंत्री व बड़े राजनेता पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, जबकि यूपीए के शासनकाल में प्रतिमास करोड़ों रुपये के घोटाले जनता के सामने उजागर हो रहे थे। आज भाजपा की सरकार जनता के सामने अपना एक साल का हिसाब देने के लिए आई है। प्रधानमंत्री ने एक साल में देश के गौरव को बढ़ाया है, जिसे कांग्रेस के लोगों ने अपने शासनकाल में हाशिए पर ला दिया था।

इन योजनाओं पर रखा फोकस: शाह ने मंच से पीएम की सभी योजनाएं दोहराईं, कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, हेल्थ कार्ड, प्रधान मंत्री जन-धन योजना पर फोकस रखा। 12 रुपये में दुर्घटना बीमा योजना व 330 रुपये वार्षिक खर्च करने से साधारण बीमा योजना को शाह ने मददगार बताया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों ने प्रधानमंत्री की अपील पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

काले धन पर बोले: काला धन वापस लाने पर शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने केवल एक वर्ष में काले धन को वापस लाने के लिए एसआईटी का गठन किया है और कहा है कि अब काले धन को रखने वाला व्यक्ति सलामत नहीं रहेगा।

कोई भी व्यक्ति अब काले धन की फूटी कोड़ी भी देश से बाहर नहीं ले जा सकता, लेकिन इससे पहले किसी भी सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया। देश की सुरक्षा पर शाह ने स्पष्ट किया कि अब देश की सीमाएं हर तरह से सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed