{"_id":"6569bf012a140460080c7c76","slug":"rally-of-arvind-kejriwal-and-bhagwant-mann-in-gurdaspur-on-saturday-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गुरदासपुर में आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गुरदासपुर में आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन
Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
सार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शनिवार को गुरदासपुर को बड़ी सौगात देंगे। सबसे पहले अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) और रेलवे अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में 1854 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुरदासपुर में 14.92 करोड़ रुपये की लागत से छह एकड़ में बने बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल व रेलवे अंडर पास का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा हलके को 1854 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान एक विशाल विकास क्रांति रैली को भी दोनों नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बटाला से विधायक व आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन व आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शहरी शमशेर सिंह व डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को उद्घाटन समारोह और विकास क्रांति रैली की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विधायक कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दो दिसंबर से लोकसभा हलका गुरदासपुर में विकास क्रांति की नई शुरुआत करेंगे। गुरदासपुर और पठानकोट के लिए यह ऐतिहासिक पल है। बड़ी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेताओं को सुनने और ऐतिहासिक पलों के गवाह बनने रैली में पहुंचेंगे। रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मान सरकार के विकास की ओर बढ़ते कदम प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने में सहायक होंगे।
विज्ञापन
चेयरमैन बहल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश को उन्नति की राह पर लेकर आई है। दो दिसंबर को गुरदासपुर से विकास के नए अध्याय का आगाज होगा। चेयरमैन सेखवां ने कहा कि गुरदासपुर में होने वाली रैली में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ होगी। जिले के लोग मान और केजरीवाल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।