{"_id":"5f25ca918ebc3e63c62b7ce7","slug":"rakshabandhan-allowed-spend-possible-chandigarh-news-pkl3833652135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में लोगों को मिली रक्षाबंधन पर तीन दिन फड़ी लगाने की अनुमति, तीन अगस्त तक लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में लोगों को मिली रक्षाबंधन पर तीन दिन फड़ी लगाने की अनुमति, तीन अगस्त तक लगाएं
Sun, 02 Aug 2020 12:29 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ नगर निगम ने रक्षाबंधन पर तीन दिन तक फड़ी लगाने की अनुमति दी है। एक से 3 अगस्त तक लोग फड़ी लगाकर राखी व अन्य सामान बेच सकते हैं। हालांकि, बरामदों और पार्किंग में फड़ी नहीं लगाने को कहा गया है। कमिश्नर केके यादव ने बताया कि एडवाइजर मनोज परिदा के साथ चर्चा की थी।
कोरोना महामारी के कारण इस समय अनुमति देना है या नहीं, यह निर्णय प्रशासन को करना था। एडवाइजर की ओर से सहमति मिलने के बाद फड़ी लगाने की अनुमति दी गई है। एक टेबल व 2 टेबल के अनुसार चार्ज लिया जा रहा है। फड़ी वालों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मास्क लगाकर रखें, सैनिटाइजर का लगातार प्रयोग करें और कोशिश करें कि ग्लब्स का प्रयोग करें।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन तक फड़ी लगाने की अनुमति दी गई है। कमिश्नर ने लोगों से भी कोरोना से बचाव के लिए मानकों का पालन करने की अपील की है। इस दौरान इंफोर्समेंट विंग व पुलिस मिलकर चेकिंग करती रहेगी।