फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rakshabandhan, nagar nigam chandigarh allowed people for stall in markets

चंडीगढ़ में लोगों को मिली रक्षाबंधन पर तीन दिन फड़ी लगाने की अनुमति, तीन अगस्त तक लगाएं

Sun, 02 Aug 2020 12:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 02 Aug 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan, nagar nigam chandigarh allowed people for stall in markets
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ नगर निगम ने रक्षाबंधन पर तीन दिन तक फड़ी लगाने की अनुमति दी है। एक से 3 अगस्त तक लोग फड़ी लगाकर राखी व अन्य सामान बेच सकते हैं। हालांकि, बरामदों और पार्किंग में फड़ी नहीं लगाने को कहा गया है। कमिश्नर केके यादव ने बताया कि एडवाइजर मनोज परिदा के साथ चर्चा की थी।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण इस समय अनुमति देना है या नहीं, यह निर्णय प्रशासन को करना था। एडवाइजर की ओर से सहमति मिलने के बाद फड़ी लगाने की अनुमति दी गई है। एक टेबल व 2 टेबल के अनुसार चार्ज लिया जा रहा है। फड़ी वालों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मास्क लगाकर रखें, सैनिटाइजर का लगातार प्रयोग करें और कोशिश करें कि ग्लब्स का प्रयोग करें।
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन तक फड़ी लगाने की अनुमति दी गई है। कमिश्नर ने लोगों से भी कोरोना से बचाव के लिए मानकों का पालन करने की अपील की है। इस दौरान इंफोर्समेंट विंग व पुलिस मिलकर चेकिंग करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed