फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rakesh Tikait said Kisan mahapanchayat to be held in Jind in January

Punjab: राकेश टिकैत बोले- जनवरी में जींद में किसानों की महापंचायत, गणतंत्र दिवस पर देशभर में ट्रैक्टर मार्च

Wed, 28 Dec 2022 05:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 05:22 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में पक्के तौर पर लोगों को रोजगार नहीं दिया। इसके चलते केंद्र सरकार ने देशवासियों को दिखाने के लिए अग्निवीर योजना को शुरू कर दिया। यह योजना महज एक रिकॉर्ड दिखाने के लिए है। देशवासियों के साथ केंद्र सरकार धोखा कर रही है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said Kisan mahapanchayat to be held in Jind in January
मीडिया से बात करते किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश ने कहा कि 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इससे पहले जनवरी माह में ही हरियाणा के जींद में देशभर के किसानों की बड़ी महापंचायत होगी। वे बुधवार को बठिंडा में एक समागम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां टिकैत ने कहा कि पंजाब के जीरा में चल रही शराब फैक्टरी के प्रबंधक या तो सुधार करें नहीं तो फैक्टरी बंद होगी। जीरा में सभी किसान संगठन एकजुट होकर शराब फैक्टरी और सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। देश में कई जगह और जीरा की तरह किसान आंदोलन होंगे। अगर राज्य और केंद्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो उक्त आंदोलन बड़े स्तर पर होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कई जगह और जीरा की तरह किसान आंदोलन होंगे। अगर राज्य और केंद्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो उक्त आंदोलन बड़े स्तर पर होगा। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी 2023 को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। उससे पहले जनवरी माह में ही जींद में देशभर के किसानों की बड़ी महापंचायत होगी।
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में पक्के तौर पर लोगों को रोजगार नहीं दिया। इसके चलते केंद्र सरकार ने देशवासियों को दिखाने के लिए अग्निवीर योजना को शुरू कर दिया। यह योजना महज एक रिकॉर्ड दिखाने के लिए है। देशवासियों के साथ केंद्र सरकार धोखा कर रही है। दिल्ली किसान आंदोलन की मांगों पर टिकैत ने कहा कि वह अभी केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने से पहले सभी किसानों के साथ विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में केंद्र सरकार ने ऐसा एक भी काम नहीं किया जिससे देश के लोग खुश हों, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हर वर्ग दुखी है। जिसके चलते अब छोटे से छोटा दुकानदार भी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हो चुका है। देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के कारण देश के हालात ठीक नहीं हैं लेकिन केंद्र सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed