{"_id":"575ed51f4f1c1bc34d11b720","slug":"rajya-sabha-demanded-inld-voting-haryana-politician-abhay-choutala","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो ने की राज्यसभा मतदान की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो ने की राज्यसभा मतदान की जांच की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jun 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
इनेलो प्रमुख अभय चौटाला
- फोटो : file
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. नसीम जैदी को पत्र लिखकर हरियाणा में 11 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में मतदान की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार होगा कि राज्यसभा चुनाव में 15 फीसदी वोट अयोग्य पाए जाएं।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि दो बार पेन बदला गया, पहले जब असीम गोयल ने वोट डाला और उसके बाद तब जब जयप्रकाश की ओर से वोट डाला गया। यह हरियाणा के लोगों के साथ धोखा व षड्यंत्र किया गया। उन्हें अपनी इच्छा अनुसार राज्यसभा प्रतिनिधि चुनने से वंचित किया गया।
इनेलो नेता ने इसे आपराधिक षड्यंत्र व धोखाधड़ी बताते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त से पूरे मामले में जांच करवा कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दंडित किए जाने की मांग की है। उन्होंने इसे संविधान की भावनाओं के भी विपरीत बताया।
विज्ञापन
राज्यसभा मतदान की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक हो
अभय चौटाला ने राज्यसभा चुनाव के मतदान की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। इनेलो नेता ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से विवाद उठने के बाद प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया था, उसी तरह अब विवादों के चलते राज्यसभा चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सार्वजनिक किया जाए।