फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajouri student dies while playing basketball in Punjab

पंजाब: मंडी गोबिंदगढ़ में दर्दनाक हादसा, बास्केटबॉल खेलते वक्त पोल गिरने से राजौरी के छात्र की मौत

Sun, 20 Mar 2022 07:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 07:35 PM IST
सार

जब कुछ छात्र बास्केटबॉल खेल रहे थे। तभी शनिवार शाम कुरैशी पर एक पोल गिर गया, जिसे तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Rajouri student dies while playing basketball in Punjab
मृतक विद्यार्थी फैजल अहमद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ स्थित रिमट यूनिवर्सिटी में बास्केटबॉल खेलते समय पोल गिरने से एक विद्यार्थी की मौत हो गई। मृतक विद्यार्थी की पहचान फैजल अहमद कुरैशी निवासी राजौरी (जम्मू और कश्मीर) के तौर पर हुई है। फैजल रिमट यूनिवर्सिटी में रेडियोलॉजी का अध्ययन कर रहा था। 

विज्ञापन


विद्यार्थी की मौत के बाद जम्मू और कश्मीर छात्र संघ ने ट्विटर पर पुष्टि की और लिखा कि पंजाब में जम्मू और कश्मीर के छात्र की मृत्यु परिवार के लिए निराशा है। आरआईएमटी विश्वविद्यालय पंजाब में रेडियोलॉजी का अध्ययन करने वाले राजौरी (जम्मू और कश्मीर) के फैजल अहमद कुरैशी की मौत बास्केटबॉल का पोल गिरने से हुई है। इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए भगवान परिवार को धैर्य दे। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जब कुछ छात्र बास्केटबॉल खेल रहे थे। तभी शनिवार शाम कुरैशी पर एक पोल गिर गया, जिसे तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के अतिरिक्त प्रवक्ता दानिश लोन के हवाले से कुछ स्थानीय समाचार एजेंसियों ने बताया कि छात्र के शव को मेडिको-लीगल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है। सरहिंद पुलिस थाना के एसएचओ मोहम्मद जमील ने बताया कि मृतक विद्यार्थी का शव सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की मोर्चरी में रखवाया गया है और मृतक के परिवार के आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed