फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajnath Singh said Chandigarh is a symbol of security and strength

Chandigarh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- सुरक्षा व सामर्थ्य का प्रतीक है चंडीगढ़, उत्तर भारत का एजुकेशन हब

Mon, 08 May 2023 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 May 2023 10:08 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना ने देश की संप्रभुता और एकता की रक्षा करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। पाकिस्तान आजादी के बाद भी कई साल तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम चुनाव की ओर आगे नहीं बढ़ा। वहां शासन के नाम पर कभी मार्शल लॉ तो कभी इमरजेंसी लगी होती थी।

विज्ञापन
Rajnath Singh said Chandigarh is a symbol of security and strength
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को रायपुरकलां में गोशाला का उद्घाटन किया। यहां पहुंचते ही सबसे पहले गोशाला के अंदर गए और गायों की पूजा की। इसके बाद मंच पर पहुंचे। राजनाथ ने कहा कि चंडीगढ़ शिवालिक माउंटेन रेंज से जुड़ा है। इसमें शिव जी का नाम है और शहर का नामकरण माता चंडी देवी के नाम पर हुआ है। ये दोनों शक्ति और सामर्थ्य के प्रतीक हैं इसलिए वायुसेना के विरासत केंद्र के लिए चंडीगढ़ से ज्यादा उपयुक्त जगह और कोई दूसरी नहीं हो सकती थी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पास करीब एक साल पहले वायुसेना विरासत केंद्र का प्रस्ताव एयर चीफ मार्शल खुद लेकर आए थे। उन्होंने इसके लिए तुरंत हामी भर दी थी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ उत्तरी राज्यों के लिए एजुकेशन हब के रूप में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में शासन के नाम पर कभी मार्शल लॉ तो कभी थी इमरजेंसी
राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना ने देश की संप्रभुता और एकता की रक्षा करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। पाकिस्तान आजादी के बाद भी कई साल तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम चुनाव की ओर आगे नहीं बढ़ा। वहां शासन के नाम पर कभी मार्शल लॉ तो कभी इमरजेंसी लगी होती थी। 1970 में पहली बार जब आम चुनाव हुए तो उसमें बहुमत हासिल करने वाले दल के नेता को जेल भेज दिया गया। सामान्य लोगों का भी पाकिस्तान में बड़े स्तर पर नरसंहार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक फोन आता है और लॉटरी की खुशी में हम सारी जानकारी दे देते हैं: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि मानव जीवन के विकास के लिए उसकी सुरक्षा पहली आवश्यकता होती है। शिक्षा, रोजगार, धन-दौलत होने के बावजूद अगर व्यक्ति सुरक्षित नहीं है तो वह समाज के लिए कुछ कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएगा। पहले किसी समय आंधी-तूफान और बारिश से अपनी सुरक्षा करना ही बड़ी बात थी लेकिन अब ऐसे खतरे हैं, जो दिखाई भी नहीं देते। अचानक से एक फोन आता है कि लॉटरी लग गई है। पैसा पाने के लिए कुछ जानकारियां मांगी जाती हैं। लॉटरी की खुशी में लोग जानकारी दे देते हैं और पता चलता है कि आपके खाते में जो कुछ भी था, वह भी चला गया है। खुशी की बात है कि गृह मंत्रालय के समर्थन से चंडीगढ़ में सेंटर फॉर साइबर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी की स्थापना की जा रही है। यह शहर के साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करेगा।

गाय भारतीय सांस्कृतिक चेतना का मूल आधार
रक्षा मंत्री ने कहा कि पशुपालन हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। पशु ईश्वर का एक अंश हैं। दुनिया में ऐसा कोई और देश नहीं है, जो गाय को मां कहकर पुकारता है। गाय भारतीय सांस्कृतिक चेतना का मूल आधार है। मान्यता है कि अगर किसी के घर में गाय है तो वहां देवी-देवताओं का वास होता है। गो माता की देखभाल व रक्षा करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है।

पूर्व मुख्यमंत्री बादल को दी श्रद्धांजलि 
रक्षा मंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के बाद की। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में यह पहली बार है, जब चंडीगढ़ आए हैं लेकिन प्रकाश सिंह बादल उनके बीच मौजूद नहीं हैं। बताया कि चुनाव के दौरान प्रकाश सिंह बादल अपनी अंतिम सभा को संबोधित करने के लिए उन्हें बुलाया करते थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि बादल के श्रद्धांजलि सभा में इसलिए नहीं आ सके, क्योंकि वह दिल्ली में नहीं थे। उन्होंने मंच से ही पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed