फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajnath Singh in the city on 24th, will blow the bugle of Lok Sabha elections

Chandigarh News: राजनाथ सिंह 24 को शहर में, फूंकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल

Mon, 19 Jun 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh in the city on 24th, will blow the bugle of Lok Sabha elections
चंडीगढ़। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 जून को चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। राजनाथ सिंह सेक्टर-34 के एग्जिबिशन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। कहा जा रहा है कि भाजपा इस सभा से चुनावी शंखनाद करने जा रही है। इसके बाद कई नेता शहर पहुंचेंगे और चुनावी रैलियां और जनसभाएं करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा की तरफ से बताया गया कि चंडीगढ़ में जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाली विशाल रैली का रोडमैप तैयार हो चुका है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 जून को शाम चार बजे एग्जिबिशन ग्राउंड में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली की आवश्यक तैयारियों के लिए चंडीगढ़ भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य की जा रही 24 जून की विशाल रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल- सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के तहत देशभर में विशाल रैलियों व कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। अरुण सूद ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष बेमिसाल रहे हैं और लोगों की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित हैं। इस दौरान लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है, जिनकी बदौलत आज देश तरक्की की राह पर है और दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed