{"_id":"5bfede85bdec22418a6ad01c","slug":"rajkumar-saini-targets-on-chautala-family-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार सैनी ने कहा- चाचा-भतीजे की लड़ाई देवी लाल ट्रस्ट की अकूत संपत्ति की लड़ाई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकुमार सैनी ने कहा- चाचा-भतीजे की लड़ाई देवी लाल ट्रस्ट की अकूत संपत्ति की लड़ाई है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा इनेलो में चाचा-भतीजे की लड़ाई दरअसल राजनीतिक नहीं है बल्कि यह ताऊ देवी लाल ट्रस्ट की अकूत संपत्ति की लड़ाई है। जो शीघ्र ही सबके सामने आ जाएगी। कैथल के चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद वे मीडिया से बातचीत में कर रहे थे।
विज्ञापन
राजकुमार सैनी ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में उनकी पार्टी यदि चुनाव चिन्ह मिल गया तो अपने सिंबल पर लड़ेगी। यदि इस दौरान चुनाव चिन्ह नहीं मिला तो निर्दलीय उम्मीदवारों के माध्यम से चुनाव लड़ा जाएगा। वे पूरे देश में अपने पांच मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। जिसमें एक 100 प्रतिशत जातियों को शत-प्रतिशत आरक्षण, एक परिवार एक रोजगार, हम दो हमारे दो, राज्यसभा की समाप्ति, किसानों व मजदूरों के कल्याण के लिए मनरेगा को 100 दिन तक करने के लिए संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने उन्हें यदि मौका दिया तो वे 2 लाख रुपये वेतन वाला कर्मचारी भले ही भर्ती न कर पाएं। लेकिन 20-20 हजार रुपये मानदेय वाले 10 कर्मचारी जरूर भर्ती करेंगे। इसके अलावा जिस परिवार में पिता, पुत्र व उसके पौत्र को नौकरी नहीं मिली, सबसे पहले उन परिवारों को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही हरियाणा में बुजुर्गों को 5000 रुपये प्रति माह के हिसाब से पेंशन दी जाएगी। भाजपा से निष्कासन संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गढ़ में, 8 दिसंबर को हिसार में व कुरुक्षेत्र में जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसमें हम अपनी बात रखेंगे। कैथल में आयोजन से पहले उनके पोस्टर उतारने को राजकुमार सैनी ने बुजदिली बताया और कहा कि जरूरतमंद व सामान्य घरों के बच्चों ने मेहनत व खून पसीने की कमाई से पोस्टर लगाए थे। जिन्हें उतारना गलत है। हरियाणा में पौने तीन लाख नौकरियों में से 1.40 लाख नौकरियां एक ही वर्ग के पास हैं। वे समानता की लड़ाई लड़ रहे हैं। क्योंकि यह वर्ग दावा तो 35 प्रतिशत होने का करता है। लेकिन आंकड़ों पर देखा जाए तो यह 10 प्रतिशत भी नहीं है।