{"_id":"5eb5b55f8ebc3e9056107b9d","slug":"rajiv-colony-s-kariana-businessman-corona-positive-in-random-sampling-area-seal-chandigarh-news-pkl3746291180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंडम सैंपलिंग में राजीव कालोनी का करियाना व्यापारी कोरोना पॉजिटिव, एरिया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंडम सैंपलिंग में राजीव कालोनी का करियाना व्यापारी कोरोना पॉजिटिव, एरिया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। राजीव कालोनी में शुक्रवार को एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कालोनी में करियाना की दुकान और दूध की सप्लाई करता है। रैंडम सैंपलिंग के दौरान यह व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया। इसके पॉजिटिव आने के बाद अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। इनमें से 17 ठीक हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार को उस व्यक्ति को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में दाखिल करवाया गया था। इसके बाद अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इस व्यक्ति के परिवार में इसकी पत्नी, बेटा-बेटी के अलावा मां भी है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि उसके परिवार को भी आइसोलेशन में भर्ती करके उनके सैंपल ले लिए हैं। उनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग करियाना दुकादार के संपर्क में आने वालों का पता लगा रहा है। देर शाम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस, नगर निगम का स्टाफ कालोनी में पहुंच गया और उन्होंने लोगों को घर से बाहर न निकलने के निर्देश दे दिए।
संपर्क में आने वाले सभी लोगों को किया जाएगा क्वारंटीन
डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि राजीव कालोनी से कोरोना का केस सामने आने के बाद पांच लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसमें कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मां, पत्नी, बेटा, बेटी और एक सदस्य शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने राजीव कालोनी एरिया को सील कर दिया है। वहीं उस आदमी के संपर्क में आने वाले लोगों को तलाशा जा रहा है जो भी उसके संपर्क में आया होगा, उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी एहतियात बरती जा रही है। यहां पर चेकिंग जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान जल्द ही सभी के सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना वायरस से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह काम कर रही है।