फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma election rally in Abohar

Punjab: अबोहर पहुंचे राजस्थान के सीएम, आप-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-इन्हें बस अपने परिवार की चिंता

Mon, 27 May 2024 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 May 2024 05:14 PM IST
सार

पंजाब और पंजाबियों की प्रशंसा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब बहादुर लोगों का प्रदेश है, देश की सुरक्षा व आजादी के लिए सबसे ज्यादा बलिदान पंजाबियों ने ही दिए हैं लेकिन अब पंजाब में नशा बह रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma election rally in Abohar
अबोहर पहुंचे राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को अबोहर की अरोड़वंश धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी राणा सोढी के पक्ष में चुनावी रैली की। रैली में शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी देश का भला नहीं कर सकती। यह पार्टियां देश की चिंता करने वालों में नहीं बल्कि अपने परिवार की चिंता करने वालों में से हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल ने कहा कि केजरीवाल अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, यह लोग सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं। इसलिए ऐसी पार्टियों को सबक सिखाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह देश संविधान से चलता है ना कि तुष्टिकरण की नीति से। 2014 के बाद देश में कहीं आतंकवादी घटना नहीं हुई है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ कर पंजाब में सत्ता में आई थी, आज वह खुद भ्रष्टाचार में डूब गई है। 
विज्ञापन


पंजाब और पंजाबियों की प्रशंसा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब बहादुर लोगों का प्रदेश है, देश की सुरक्षा व आजादी के लिए सबसे ज्यादा बलिदान पंजाबियों ने ही दिए हैं लेकिन अब पंजाब में नशा बह रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए केंद्र में भाजपा सरकार का होना जरूरी है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान भी किया। इस मौके पर अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें राजस्थान के साथ संबंधों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान विरोध करने पहुंचे, काली झंडियां दिखाकर की नारेबाजी 
राजस्थान के सीएम भजन लाल का किसान यूनियन के नेताओं ने कड़ा विरोध किया। किसान यूनियनों के नेताओं ने काली झंडियां लगाकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं जगतार सिंह, सुखमंदर सिंह, निर्मल सिंह, जगजीत सिंह, विनोद भागसर व सुभाष गोदारा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार किसानों के कर्ज माफ करने से पीछे हट रही है जबकि सबसे अधिक फायदा देश के बड़े घरानों को पहुंचाया जा रहा है। भाजपा की सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed